Friday, February 13, 2026
Home बिहारक्रिकेट अमित कुमार द्वारा बुलाई गई एजीएम पर BCA के लोकपाल का बड़ा फैसला

अमित कुमार द्वारा बुलाई गई एजीएम पर BCA के लोकपाल का बड़ा फैसला

by Khel Dhaba
0 comment
पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में होने वाले बीसीए अंडर-19 ट्रेनिंग कैंप के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची।

पटना, 27 सितंबर। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के माननीय लोकपाल न्यायाधीश (सेवानिवृत) शैलेश कुमार सिन्हा ने बिहार क्रिकेट संघ के सचिव अमित कुमार द्वारा बुलाए गए वार्षिक आम सभा की बैठक पर रोक लगाने से इंकार कर दिया है। आगामी 30 सितंबर,2024 को होने वाले इस वार्षिक आमसभा की बैठक पर रोक लगाने के लिए दरभंगा के प्रवीण कुमार ने बीसीए के माननीय लोकपाल के यहां अपील की थी जिसे लोकपाल द्वारा खारिज कर दिया गया है।

प्रवीण कुमार ने अपने आवेदन में कहा था कि अमित कुमार को सचिव के रूप में पूर्व लोकपाल नवल किशोर सिंह ने अपने आदेश में 30.5.2023 को सचिव पद से हटा दिया था जबकि माननीय लोकपाल ने माननीय उच्च न्यायालय के आदेश को मानते हुए कहा कि उन्हें (नवल किशोर सिंह) को 4 फरवरी 2023 को ही विशेष आमसभा में ही लोकपाल पद से हटा दिया गया था क्योंकि उनका अपॉइंटमेंट गलत तरीके से कार्यकारिणी के मीटिंग में किया गया था जो नियम विरुद्ध है।

लोकपाल के इस फैसले से बिहार क्रिकेट जगत में जबर्दस्त हलचल है और इस बारिश के मौसम में पारा गरम हो चुका है। अब देखना होगा कि अमित कुमार द्वारा बुलाई गई वार्षिक आमसभा की बैठक को लेकर जिला संघों का क्या रूख रहता है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights