पटना, 16 सितंबर। देहरादून के महाराणा प्रताप स्टेडियम में आयोजित होने वाली 33वीं सीनियर नेशनल वुशू (बालक/बालिका) प्रतियोगिता में भाग लेने वाली बिहार टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम की घोषणा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं SAI STC केंद्र पटना द्वारा 29 जुलाई 2024 से 16 सितंबर 2024 तक प्रशिक्षण शिविर के बाद किया गया। शिविर का आयोजन खेल भवन सह व्यामशाला, पटना एवं SAI STC सेंटर पटना में सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
सोमवार यानी 16 सितंबर को संपन्न प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पटना जिला के ओम प्रकाश (जिला खेल पदाधिकारी) और भारतीय खेल प्राधिकरण पटना केंद्र के प्रभारी सोमेश्वर राव चवन, बिहार वुशू संघ के महासचिव सुमन मिश्रा, मुख्य प्रशिक्षक विजेंद्र सिंह, सहायक प्रशिक्षक राजेश प्रसाद ठाकुर एवं अनूप कुमार सिन्हा साथ ही पटना जिला के सचिव सूरज कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन करने एवं अधिक से अधिक पदक लाकर बिहार को गौरवान्वित करने हेतु शुभकामना दी। साथ ही बिहार वुशू संघ के अध्यक्ष डॉक्टर अमूल्य सिंह, उपाध्यक्ष डॉ बी प्रियम के साथ-साथ खेल विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा शुभकामना दी गई। खिलाड़ी प्रतियोगिता हेतु 19 सितंबर 2024 को देहरादून के लिए टीम रवाना होंगे। सीनियर पुरूष वर्ग
शान्शू बालक (फाईटिंग स्पर्धा) :-
अन्डर-48 कि.ग्रा. – प्रिया रंजन कुमार (भोजपुर) अन्डर- 52 कि.ग्रा. – गोलू कुमार (बक्सर)
अन्डर-56 कि.ग्रा.-श्याम रजक (बक्सर), अन्डर- 60 कि.ग्रा. – आशुतोष कुमार (सारण )
अन्डर-65 कि.ग्रा.-सुधीर कुमार (बक्सर),
अन्डर-70 कि.ग्रा.-शुभम कुमार (पटना),
अन्डर-80 कि.ग्रा.-राजीव कुमार (खगड़िया), अन्डर-85 कि.ग्रा. अमीत कुमार (बक्सर),
- 90 कि.ग्रा.-नीतीश कुमार (पटना)।
सीनियर महिला वर्ग
शान्शू महिला ( फाईटिंग स्पर्धा) :-
अन्डर-45 कि.ग्रा. – अंशु कुमारी (पटना) अन्डर-48 कि.ग्रा. – दिक्षा कुमारी (बक्सर)
अन्डर-52 कि. ग्रा.-अमीशा कुमारी (बक्सर)
अन्डर-56 कि.ग्रा.-निकिता कुमारी (बक्सर)
अन्डर-65 कि.ग्रा. – आयुषि स्तुति (पटना)
अन्डर-70 कि.ग्रा.-निभा कुमारी (बक्सर)
अन्डर-75 कि.ग्रा. नूतन कुमारी (भोजपुर)
सीनियर पुरुष वर्ग
ताऊलू (रूटिंन स्पर्धा) पुरुष वर्ग :-
- आयुष ठाकुर, (भोजपुर)
छानक्वान - कुमार आनंद, (मुजफ्फरपुर) – छानक्वान शिवम कुमार, (मुजफ्फरपुर) – विगंचूंग
सीनियर महिला वर्ग
ताऊलू (रूटिंन स्पर्धा) महिला वर्ग :- - पुजा कुमारी, (दरभंगा)-
- श्रृष्टि कुमारी, (मुजफ्फरपुर)
- अपराजिता मिश्रा, (मुजफ्फरपुर)
- निशा कुमारी, (मुजफ्फरपुर)
- ईशा मिश्रा, (मुजफ्फरपुर)
- शगुन सिंह, (पटना) – विगंचुंग
- सपना कुमारी, (मुजफ्फरपुर)
- गेशु कुमारी, (मुजफ्फरपुर) –
प्रशिक्षक (कोच) :- - विजेन्द्र सिंह (ताऊलू)
- राजेश प्रसाद ठाकुर (शान्शु)
- अनुप कुमार सिन्हा (शान्शु )