पटना, 23 जून। ओलिंपिक दिवस के शुभ अवसर पर हॉकी बिहार के तत्वावधान में सब जूनियर 5 ए-साइड महिला एवं पुरुष हॉकी मैच का आयोजन दुंग-दुंग स्टेडियम, बि० आर० सी० दानापुर, पटना में किया गया। यह मैच एक्लाव्या सेंटर पटना एवं हॉकी पटना के बीच खेला गया। एकलव्य सेंटर ने हॉकी पटना को 2 -0 से पराजित किया। एकलव्य सेंटर की ओर से सिद्धी कुमारी एवं खुशी कुमारी ने एक-एक गोल किया।
पुरुष वर्ग में हॉकी पटना एवं पटेल एकादेमी के बीच मैच हुआ। हॉकी पटना ने पटेल एकादेमी को 4-2 से पराजित किया। हॉकी पटना की तरफ से आशीष रंजन दो, नवीन कुमार एवं राजीव कुमार ने एक-एक गोल किया और पटेल एकादेमी की ओर से निखिल नविन एवं सुमन कुमार ने एक-एक गोल किया। सभी खिलाडियों ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम जो पेरिस ओलिंपिक में खेलने जा रही है उनके लिए प्रार्थनी की एवं शुभकामनाएं दी गोल्ड मेडल जीत कर आए|
इस औसर पर मनोज कुमार, मुनिन्द्रा, अचल कुमार,विकाश कुमार, रवि कुमार, मीनी कुमारी, अपराजिता कुमारी, श्रेया कुमारी, तुलसी कुमारी, तमन्ना राज और कई पूर्व एवं वर्तमान राष्ट्रीय महिला एवं पुरुष खिलाडी मौजूद थे।