जमुई, 4 जून। विनित चौधरी (53 रन) व सुजल वर्मा (60 रन) के अर्धशतकों और सागर सक्सेना (4 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर श्यामल सिन्हा अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट Shyamal Sinha Inter District Under-16 Cricket Tournament अंगिका जोन में बांका ने लखीसराय को 136 रन से पराजित किया। बांका की यह लगातार दूसरी जीत है।
स्थानीय श्रीकृष्ण स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में बांका ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। ऊपरी क्रम के तीन बैटरों के बढ़िया खेल की बदौलत बांका ने 37 ओवर में सभी विकेट खोकर 224 रन बनाये। विनित चौधरी ने 29 गेंद में 7 चौका व 3 छक्का की मदद से 53, सुजल वर्मा ने 70 गेंद में 11 चौका व 1 छक्का की मदद से 60, छोटु कुमार ने 60 गेंद में 4 चौका की मदद से 35 और सत्यम कुमार ओझा ने 17 गेंद में 4 चौका व 1 छक्का की मदद से 26 रन बनाये। अतिरिक्त से 22 रन बने।
लखीसराय की ओर से करण यादव व संभव कुमार ने 3-3, पृथ्वी राज पांडेय ने 2, भास्कर आनंद ने 1 विकेट चटकाये।
जवाब में लखीसराय की टीम 28 ओवर में 88 रन पर ऑल आउट हो गई। रिषभ सिंह राणा ने 23, अबीर अरोड़ा ने 16 रन बनाये। अतिरिक्त से 17 रन बने। सागर सक्सेना ने 4, गौरव अरुण कुमार व अभिजीत सिंह ने 2-2 जबकि प्रिंस व रिषभ ठाकुर ने 1-1 विकेट चटकाये।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बांका के सागर सक्सेना को पूर्व स्टेट खिलाड़ी संदीप रावत द्वारा दिया गया। मैच के दौरान BCL के चेयरमैन संजय कुमार सिंह, सचिव इमरान अख्तर खान, राजेश कुमार, नितेश केशरी, सत्येन्द्र सिंह, प्रकाश भालोटिया, मयंक मेहता, गौरी शंकर पाल, आदित्य सिंह आदि उपास्थि थे। मैच में अंपायर की भूमिका सचिन कुमार ( मुजफ्फरपुर) और दीपक कुमार ( खगड़िया) ने निभाई। स्कोरर सुमन कुमार और शुभम सिंह राजपूत थे।
संक्षिप्त स्कोर
बांका : 37 ओवर में 224 रन पर ऑल आउट, विनित चौधरी 53, सुजल वर्मा 60, छोटू कुमार 35, सत्यम कुमार ओझा 26, अतिरिक्त 22,करण यादव 3/19, भास्कर आनंद 1/38, संभव कुमार 3/41, पृथ्वी राज पांडेय 2/34
लखीसराय : 28 ओवर में 88 रन पर ऑल आउट अबीर अरोड़ा 16, रिषभ सिंह राणा 23, अतिरिक्त 17,गौरव अरुण कुमार 2/12, प्रिंस 1/20, रिषभ ठाकुर 1/0, अभिजीत सिंह 2/23, सागर सक्सेना 4/21

