पटना, 30 मई। बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर खेले जा रहे राहुल शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में बीएन मंडल स्पोट्र्स एकेडमी, मधेपुरा ने देवघर क्रिकेट एकेडमी को 45 रन से हराया।
टॉस बीएन मंडल स्पोट्र्स एकेडमी जीता और पहले बैटिंग करते हुए हेमंत (100 रन, 60 गेंद, 13 चौका व 4 छक्का) के शतक की मदद से 21 ओवर में 8 विकेट पर 212 रन रन बनाये।
जवाब में देवघर क्रिकेट एकेडमी की टीम यश सिन्हा के 96 रन के बाद भी 21 ओवर में नौ विकेट पर 167 रन ही बना सकी। यश सिन्हा ने 53 गेंद में 9 चौका व 7 छक्का की मदद से 96 रन बनाये। बीएन मंडल स्पोट्र्स एकेडमी की ओर से रिषि राज ने 4 विकेट चटकाये।
संक्षिप्त स्कोर
बीएन मंडल स्पोट्र्स एकेडमी : 21 ओवर में 8 विकेट पर 212 रन, हेमंत 100, प्रियांशु 34, ओंकार कुमार 27, सत्यम सिंह 19, अतिरिक्त 17, आयुष्मान 2/54, प्रियांशु कुमार 1/29, संगम मिश्रा 2/37, यश सिन्हा 1/48, हिमांशु राज 2/15
देवघर क्रिकेट एकेडमी : 21 ओवर में 9 विकेट पर 167 रन, यश सिन्हा 96, लक्ष्य 16, अतिरिक्त 16, नवीन नयन 1/29, ओंकार कुमार 1/44, हेमंत 1/25, रिषि राज 4/23,



