Sunday, May 24, 2026
Home बिहारअन्य Straight Drive मेंस वॉलीबॉल टूर्नामेंट 25 मई से पटना में

Straight Drive मेंस वॉलीबॉल टूर्नामेंट 25 मई से पटना में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 24 मई। राजधानी पटना में वॉलीबॉल का रोमांच देखने को मिलेगा। मौका है स्ट्रेट ड्राइव बिहार मेंस प्रो इनविटेशन वॉलीबॉल प्रतियोगिता का। इसकी जानकारी शुक्रवार को आयोजित एक प्रेसवार्ता में स्ट्रेट ड्राइव के उत्तम तालपात्रा ने दी। उन्होंने बताया कि वॉलीबॉल एक रोमांचकारी खेल है। स्ट्रेट ड्राइव उन हर खेलों को प्रमोट करने का बीड़ा उठाया है जो बिहार में विलुप्त होती जा रही है। उन्होंने बताया कि पटना के जीपीओ के सामने टेलीकॉम रिक्रिएशन क्लब के प्रांगण में 25 से 28 मई तक होने वाली इस प्रतियोगिता में बिहार के सभी जिलों से आने वाले खिलाड़ी की 6 टीमों में बांटकर राउंड रोबिन लीग के आधार पर मुकाबले होंगे। प्रतिदिन दो मैच खेले जाएंगे। मैच रोज शाम को 6:00 बजे से खेले जाएंगे।

जर्सी व ट्रॉफी का अनावरण

प्रेसवार्ता में टूर्नामेंट की टीमों के जर्सी के साथ-साथ विजेता व उपविजेता ट्रॉफी का अनावरण किया गया। स्ट्रेट ड्राइव निजी क्षेत्र की खेलों एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने वाली कंपनी है। केंद्र और राज्य सरकार की खेल योजनाओं को बढ़ावा देने के लिए जैसे खेलो इंडिया, इन उद्देश्यों से स्ट्रेट ड्राइव ने अभी तक बिहार में कई प्रतियोगिताएं कराई है। प्रेसवार्ता के दौरान सभी का स्वागत पीएन खन्ना ने जबकि आभार बिहार वॉलीबॉल संघ के सचिव रामाशीष प्रसाद सिंह ने किया। इस दौरान पूर्व खिलाड़ी व प्रमोटर मोहन श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights