Tuesday, March 11, 2025
Home बिहारक्रिकेट BCA Men’s Senior Super League : शतक से चूके मंगल और गया बढ़त से, कैमूर के विकास का ‘पंजा’

BCA Men’s Senior Super League : शतक से चूके मंगल और गया बढ़त से, कैमूर के विकास का ‘पंजा’

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 22 मई। बीसीए सीनियर मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट सुपर लीग में कैमूर के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में गया के मंगल महरौर शतक बनाने से चूके और उनकी टीम पहली पारी के आधार पर बढ़त लेने से मामूली अंतर से चूक गई। कैमूर की पहली पारी 283 रन पर ऑल आउट हो गई। गया की टीम पहली पारी में 278 रन पर ऑल आउट हो गई। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर कैमूर अपनी दूसरी पारी में 12 ओवर में दो विकेट पर 35 रन बना कर कुल 40 रन की बढ़त बना ली है। गुपिल राय 7 और निशांत सिंह बिना खाता खोले खेल रहे हैं।

खेल के दूसरे दिन कैमूर की टीम ने पहले दिन के सात विकेट पर 220 से आगे खेलना शुरू किया और 63 रन जोड़ कर ऑल आउट हो गई। पहले दिन के 15 रन के अपने निजी स्कोर को आगे बढ़ाते हुए शिवम सिंह यादव ने अर्धशतक जमाया जबकि 6 रन से आगे खेलते हुए विकास पटेल ने 38 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। शिवम सिंह यादव ने पूरे 50 रन की पारी खेली।

गया की ओर से नीतीश सिंह और प्रवीण प्रकाश ने 4-4 विकेट चटकाये। निक्कू सिंह को 1 विकेट मिला।

पहली पारी में गया की पारी की शुरुआत मंगल महरौर और गौतम कुमार ने की। गौरव सिंह ने गौतम कुमार को 10 रन के निजी स्कोर पर आउट कर गया को पहला झटका दिया। सैफुल्लाह ने मंगल का साथ देते हुए 62 रन की साझेदारी की। सैफुल्लाह 39 गेंद में 5 चौका के सहारे 33 रन बनाये। रंजन राज ज्यादा कुछ नहीं कर पाये और मात्र 8 रन के योग पर विकास पटेल के शिकार हुए। उनकी जगह आये शिवम किशोर ने 31 रन की पारी खेल कर मंगल महरौर के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की। शिवम किशोर के रूप में गया को चौथा झटका लगा। अभिषेक रहाणे मात्र 10 रन बना विकास पटेल द्वारा पगबाधा आउट किये गए।

इस बीच लीग मुकाबले में दो शतक जमा चुके गया के मंगल महरौर अपने तीसरे शतक के करीब पहुंच गए थे पर विकास पटेल ने 98 रन के निजी स्कोर पर मंगल को हिमांशु सिंह के हाथों कैच करवा कर बड़ा झटका दिया।

इसके बाद नरेंद्र प्रसाद ने 41 और निक्कू सिंह ने 21 रन की पारी खेली और गया की टीम को बढ़त लेने के करीब पहुंचाने में मदद की पर कैमूर के गेंदबाजों ने उन्हें बढ़त लेने से रोक दिया और गया की टीम 66.4 ओवर में 278 रन पर ऑल आउट हो गई। गया की ओर से प्रियरंजन ने 4, नीतीश सिंह ने नाबाद 8, रोहित त्रिपाठी ने 6 रन बनाये।

कैमूर की ओर से विकास पटेल के 83 रन देकर 5, धनेश चौहान ने 57 रन देकर 3 विकेट चटकाये। गौरव सिंह और दिवान दानिश खान ने 1-1 विकेट चटकाये।

कैमूर ने दूसरे दिन की खेल समाप्ति तक अपनी दूसरी पारी मेन 12 ओवर में 2 विकेट पर 35 रन बना लिये हैं। शशांक उपाध्याय ने 19 और अभिषेक कुमार सिंह ने 9 रन बनाये। गुपिल राय 7 और निशांत सिंह बिना खाता खोले खेल रहे हैं।

गया की ओर से दोनों विकेट प्रवीण प्रकाश ने चटकाये।

संक्षिप्त स्कोर

कैमूर पहली पारी : 90.1 ओवर में 283 रन पर ऑल आउट शशांक उपाध्याय 66, अभिषेक कुमार सिंह 37, गुपिल राय 35, सत्यम सिंह यादव 28, शिवम सिंह यादव 50, विकास पटेल 38,निक्कू सिंह 1/62, नीतीश सिंह 4/58, प्रवीण प्रकाश 4/54

गया पहली पारी : 66.4 ओवर में 278 रन पर ऑल आउट, मंगल महरौर 98, गौतम कुमार 10, सैयद मोहम्मद सैफुल्लाह 33, शिवम किशोर 31, अभिषेक रहाणे 10, नरेंद्र प्रसाद 41, निक्कू सिंह 21, गौरव सिंह 1/32, विकास पटेल 5/83, दीवान दानिश खान 1/73, धनेश चौहान 3/57

कैमूर दूसरी पारी : 12 ओवर में दो विकेट पर 35 रन, शशांक उपाध्याय 19, अभिषेक कुमार सिंह 9, गुपिल राय खेल रहे हैं 9, निशांत सिंह खेल रहे हैं 0 प्रवीण प्रकाश 2/15

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2021 – All Right Reserved. Designed and Developed by PenciDesign

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights