Sunday, May 24, 2026
Home बिहारक्रिकेट STRAIGHT DRIVE वीमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए सेलेक्शन ट्रायल 27 & 28 अप्रैल को पटना में

STRAIGHT DRIVE वीमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए सेलेक्शन ट्रायल 27 & 28 अप्रैल को पटना में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 24 अप्रैल। स्ट्रेट ड्राइव STRAIGHT DRIVE बिहार वीमेंस आमंत्रण क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे सीजन में भाग लेने वाली टीमों के गठन के लिए सेलेक्शन ट्रायल आगामी 27 और 28 अप्रैल को राजधानी पटना के वाईसीसी ग्राउंड पर आयोजित किया जायेगा।
खिलाड़ियों को सुबह सात बजे रिपोर्ट करना होगा। ट्रायल में भाग लेने वाली प्लेयर सफेद ड्रेस में पूरे किट के साथ आयेंगी। यह जानकारी स्ट्रेट ड्राइव के देवजीत तालपात्रा ने दी।

सेलेक्शन ट्रायल के लिए कमेटी का गठन कर दिया गया है। इस सेलेक्शन कमेटी के चेयरमैन मोहन कुमार सिन्हा होंगे जबकि सदस्य के रूप में प्रेम बल्लभ सहाय, संजय कुमार, रणवीर मेहता और गुलरेज अख्तर होंगे। संतोष कुमार इसके संयोजक होंगे।

टूर्नामेंट का आयोजन 1 से पांच मई तक क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार के ग्राउंड पर किया जायेगा। इस टूर्नामेंट का आयोजन पिछले वर्ष भी शानदार तरीके से ऊर्जा स्टेडियम में किया गया था जिसमें पूरे बिहार की प्लेयरों ने हिस्सा लिया था।

विशेष जानकारी के लिए संजय मंटू (मोबाइल नंबर 9430603730), संतोष कुमार (9334171628) और महफूज कंवर (7992489183) से संपर्क कर सकते हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights