Monday, May 25, 2026
Home बिहारफुटबॉल बिहार अंडर-20 football team घोषित

बिहार अंडर-20 football team घोषित

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 17 अप्रैल। स्वामी विवेकानंद अंडर-20 पुरुष नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने वाली बिहार टीम की घोषणा कर दी गई है। बिहार की टीम ग्रुप एच में है। इस ग्रुप में बिहार के अलावा सिक्किम, तेलंगाना और अंडमान एंड निकोबार है। बिहार अपना मुकाबला 22 अप्रैल को तेलंगाना के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद 24 अप्रैल को सिक्किम से भिड़ंत होगी। अंतिम मुकाबला 26 अप्रैल को अंडमान-निकोबार के खिलाफ होगा।

 

बिहार टीम इस प्रकार है-
कुलवीर सिंह (गोलकीपर, समस्तीपुर), केल्विन प्रेम जे, शुभम कुमार (पश्चिम चंपारण), जहान सिंह (पश्चिमी चंपारण), विकास पासवान (रोहतास), राकेश रंजन (बक्सर), किशन पटेल (समस्तीपुर), अंकुर राज (पटना), बिजय हेम्ब्रोम (बांका), लोरेन्स टुड्डू (पटना), शिवम कुमार (वैशाली), आकाश कुमार सिंह (पटना), अनुराग आनंद (मुंगेर), दारैन कमाल (पटना), फरहान हुसैन (पटना), विक्की राज (गोलकीपर, वैशाली), मोहम्मद अकरम (सीवान), अभिषेक कुमार गिरि (पूर्वी चंपारण)।
सपोर्टिंग स्टॉफ : मुख्य कोच – शिव शंकर, टीम मैनेजर – कौशल कुमार सिंह, टीम फिजियो – रोहित कुमार हलदर।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights