Monday, May 25, 2026
Home झारखंडक्रिकेट Jharkhand Inter District Under-16 Cricket League में हजारीबाग जीता

Jharkhand Inter District Under-16 Cricket League में हजारीबाग जीता

by Khel Dhaba
0 comment

रामगढ़, 17 अप्रैल। झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित झारखंड अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट लीग में 17 अप्रैल यानी बुधवार को खेले गए मैच में हजारीबाग ने जमशेदपुर को 54 रन से हराया।

 

 

स्थानीय ग्राउंड 2. सेल इफको क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में हजारीबाग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 42.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 184 रन बनाये। आमिनेश कुमार ने 41 रन एवं शिवम कुमार ने 33 रन बनाये। जमशेदपुर की ओर से शिवम कुमार मुखी ने 53 रन देकर 4 विकेट चटकाये।

 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जमशेदपुर ने 35.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 130 रन बनाये। हजारीबाग की ओर से अक्षित कुमार ने 41 रन देकर 4 विकेट चटकाये। मैच के अंपायर मोहम्मद उज़ैर तथा अजमल हुसैन थे जबकि स्कोरिंग दीपक कुमार एवं शुभम मेहता ने किया।

 

 

मैच ऑब्जर्बर डलिया राव तथा लाइजनर ऑफिसर शंभू कुमार सिंह थे। मौके पर रामगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अरुण कुमार राय समेत कई लोग उपस्थित थे । रामगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अरुण कुमार राय, लाइजनर ऑफिसर शंभू कुमार सिंह, मैच ऑब्जर्वर डलिया राव एवं अन्य लोगों ने प्लेयर ऑफ द मैच का कैश एवं ट्रॉफी अक्षित कुमार को भेंट किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights