पटना, 5 मार्च। नारी शक्ति सम्मान समारोह, महिला खिलाड़ी सम्मान समारोह सह अभिनंदन समारोह में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिंहा, रविशंकर प्रसाद ( पूर्व कानून मंत्री) एवं महिला मुक्ति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद डॉक्टर धर्मशिला गुप्ता जी के द्वारा बिहार की प्रतिभावान महिला क्रिकेट खिलाड़ी सना अली, कोमल गुप्ता, नूतन सिंह, ममता कुमारी, शिखा भारती, चैताली संजीत, साक्षी सिंह, प्राची कुमारी एवं अन्य 50 से ज्यादा महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कुमारी वसुधा का बतौर महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी सह महिला स्पोर्ट्स इंचार्ज की सक्रिय भूमिका रही।