पटना, 17 दिसंबर। शरद पवार क्रिकेट एकेडमी, मुंबई में खेले गए वीमेंस अंडर-23 टी20 क्रिकेट में रविवार को खेले गए मैच में याशिता सिंह के नाबाद 48 रन की मदद से बिहार ने गुजरात को 41 रनों से हराया। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करती हुई बिहार की टीम निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 121 रन बनाया। जबकि गुजरात की टीम आठ विकेट पर 80 रन ही बना पायी।
बिहार की ओर से बल्लेबाजी करती हुई याशिता ने नाबाद 48 रनों की पारी खेली। जबकि प्रगति सिंह ने 24 रन, वैदेही यादव ने 17 रन, विशालाक्षी ने 8 रन, प्रीति ने 17 रन और राजलक्ष्मी ने 2 रन बनाया। गुजरात की ओर से कृष्णा, स्तुति, जील एन मिठाईवाला ने एक-एक विकेट चटकाए। एक खिलाड़ी रन आउट की शिकार हुई।
जवाब में उतरी गुजरात की टीम की पटेल करीना ने 27 रन, जील एन मिठाईवाला, श्रेया, स्तुति, संचिता बिना खाता खोले, निधिबेन ने 2 रन, हिराबे ने 6 रन, कृष्णा ने 2 रन बनाकर आउट हुई, जबकि जयबेन ने 7 रन और जनवीबेन ने नाबाद 31 रन बनाये। बिहार की ओर से रचना, प्रीति और सरिता ने 2-2 विकेट चटकाए। बिहार का अंतिम मैच 21 दिसंबर को उत्तर प्रदेश से है।



