सुरेन्द्र नारायण सिंह
परसरमा सुपौल, 10 दिसंबर। शुभकामना कप क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे मैच में मधुबनी की टीम ने रणजी ट्रॉफी व स्टेट लेबल खिलाड़ियों से सजी पटना की टीम को 7 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है।
कुहली खेल मैदान परसरमा सुपौल में चल रही शुभकामना कप क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को खेले गए मैच में मधुबनी टीम के कप्तान अजय नायक ने टॉस जीतकर पहले पटना की टीम को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। पटना की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच में मधुबनी के गेंदबाज प्रभात कुमार की घातक गेंदबाजी के सामने 27.4 ओवर में 177 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। कुमार रजनीश ने 0 रन, शशि आनन्द ने 13 रन, नन्द किशोर ने 0 रन, हर्ष राज ने 43 रन, रिषभ ने 0 रन, सुदर्शन ने 31 रन, हर्षवर्धन ने 35 रन, सूरज कश्यप ने 0 रन, रंजीत ने नाबाद 26 रन, रेहान दास ने 0 रन और कप्तान हिमांशु हरि ने नाबाद 4 रन बनाया।
मधुबनी टीम के गेंदबाज प्रभात कुमार ने 26 रन देकर 4 विकेट, कप्तान अजय नायक ने 27 रन देकर 2 विकेट, मनीष कुमार ने 31 रन देकर 3 विकेट और पंकज यादव ने 23 रन 1 विकेट लिया।
- स्टार क्रिकेट क्लब ने जीता शिवहर जिला सीनियर क्रिकेट लीग का खिताब

- झारखंड और कर्नाटक समेत इन टीमों ने रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में जगह

- लक्ष्मण सिंह मेमोरियल क्रिकेट में लायंस व चैंपियंस जीते

- राष्ट्रीय एसजीएफआई रग्बी अंडर-19 में बिहार बालिका टीम को रजत

- अस्मिता खेलो इंडिया रग्बी में बिहार दो वर्गों में उपविजेता

- मधुबनी जिला क्रिकेट लीग में सद्भावना क्रिकेट क्लब जीता

जबाब में मधुबनी की टीम 24.2 ओवर में 3 विकेट खोकर आदित्य सोनी और नन्दन की नाबाद शतकीय साझेदारी की बदौलत जीत के लिए 178 रन बनाकर मैच 7 विकेट से जीत लिया। पवन राय ने 4 रन, आकाश भारद्वाज ने 37 रन, अनिकेत सिंह ने 11 रन, आदित्य सोनी ने नाबाद 72 रन और नन्दन ने नाबाद 41 रन बनाया। पटना टीम के गेंदबाज सूरज कश्यप ने 2 विकेट और रणजीत कुमार ने 1 विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मधुबनी टीम के आदित्य सोनी को दिया गया।
मैच के अम्पायर सुरेन्द्र नारायण सिंह ( मधुबनी ) व रवि कुमार ( मुजफ्फरपुर ) , स्कोरर भवेश मोहन सिंह, कॉमेंटेटर पी एन शेखर व आदित्य कुमार सिंह थे।

टूर्नामेंट के संयोजक सुपौल जिला क्रिकेट संघ के सचिव व मुखिया रिंकू सिंह शेखावत ने बताया कि कल 12 दिसम्बर मंगलवार को ग्रुप ए का पहला सेमीफाइनल मैच मुजफ्फरपुर बनाम मधुबनी टीम के बीच मैच होगा।
बंगाल से आई चीयर्स गर्ल्स ने प्रत्येक चौके और छक्के पर वेहतरीन डांस कर दर्शकों का मन मोह लिया। मौके पर टूर्नामेंट कमिटी के सचिव अनुज कुमार सिंह कन्हैया, पैक्स अध्यक्ष नीतीश कुमार सिंह, माधव सिंह, पवन सिंह, उमेश सिंह, मंगल सिंह, प्रिंस कुमार सहित अन्य क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे।




