Monday, June 22, 2026
Home बिहारअन्य League cum Knockout Kho-Kho League for Men’s में स्टार इंडिया व फीयरलैस फाइटर्स का जलवा जारी

League cum Knockout Kho-Kho League for Men’s में स्टार इंडिया व फीयरलैस फाइटर्स का जलवा जारी

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 7 दिसंबर। खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के तत्वावधान में स्थानीय आचार्य श्री सुदर्शन पटना सेंट्रल स्कूल में भारतीय पारम्परिक खो-खो खेल व खिलाड़ियों को बढ़ावा देने हेतु खेली जा रही लीग कम नॉक आउट खो-खो लीग ऑफ मेंस में गुरुवार को मात्र दो मुकाबले खेले गए। बारिश के कारण मैच में बाधा आई।

इस प्रतियोगिता के 11वें मुकाबले में स्टार इंडिया ने ब्रेव बुल्स को 39 अंक के अंतर से पराजित किया। इस मैच में अश्विनी रंजन, विनाक कुमार और रोहित ने शानदार खेल दिखाये। अश्विनी रंजन को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
12वें मैच में फीयरलेस फाइटर्स ने एजल अवेंगेल्स 9 अंक के अंतर से पराजित किया। अश्विनी कुमार, विशाल ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच ऋषव कुमार रहे।

इस लीग में पूल ए में खेल रही स्टार इंडिया टीम ने अभी तक खेले गए अपने तीनों मैच में जीत हासिल की है और उसके 6 अंक हैं। पूल बी में खेल रही फीयरलेस फाइटर्स ने भी तीन मैच खेल कर 6 अंक हासिल कर लिये हैं। इन दोनों टीमों ने सेमीफाइनल में पहुंचने की अर्हता पक्की कर ली है।

खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव नीरज कुमार पप्पू ने बताया कि बारिश के कारण मैच में बाधा पहुंची है जिसके कारण 7 दिसंबर को शेड्यूल के अनुसार मैच नहीं खेला जा सका। उन्होंने कहा कि लीग का समापन अब 9 दिसंबर को होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.