Sunday, February 1, 2026
Home ASIAN GAMES Hangzhou 2022 Asian Games वुशू में रोशिबिना देवी का कांस्य पदक पक्का, भानु प्रताप प्री-क्वार्टर, बालियान बाहर

Hangzhou 2022 Asian Games वुशू में रोशिबिना देवी का कांस्य पदक पक्का, भानु प्रताप प्री-क्वार्टर, बालियान बाहर

by Khel Dhaba
0 comment

हांगझोउ (चीन), 25 सितंबर। भारतीय खिलाड़ी नाओरेम रोशिबिना देवी ने Hangzhou 2022 Asian Games की महिलाओं की 60 किलोग्राम वुशु (सांडा) स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंच कर भारत के लिए एक और पदक पक्का कर लिया।

रोशिबिना ने अंतिम चार में पहुंच कर कम से कम कांस्य पदक पक्का कर लिया। उन्होंने क्वार्टरफाइनल में अपनी शुरुआती प्रतिद्वंद्वी कजाखस्तान की ऐमान कार्शिगा को आसानी से पराजित किया। रोशिबिना देवी ने पिछले एशियाई खेलों में जकार्ता में इसी श्रेणी में कांस्य पदक अपने नाम किया था।

वह दक्षिण एशियाई खेलों (2019) की स्वर्ण पदक विजेता है। पुरुषों के 60 किग्रा वर्ग में सूर्य भानु प्रताप सिंह ने सांड़ा स्पर्धा में उज्बेकिस्तान के इसलोमबेक खायदारोव को शिकस्त देकर अंतिम आठ में जगह बनायी।

पिछले एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाले इस भारतीय खिलाड़ी ने तीन दौर तक चले मैच को 2-1 से जीता। भानु प्रताप ने विश्व वुशु चैम्पियनशिप में भी दो कांस्य पदक जीते है।

पुरुषों के 65 किग्रा स्पर्धा में भारत के विक्रांत बालियान को हार का सामना करना पड़ा। बालियान करीबी मुकाबले में इंडोनेशिया के सैमुअल मारबन ने 2-1 से हराया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights