Sunday, July 20, 2025
Home ASIAN GAMES Hangzhou 2022 Asian Games Football भारतीय पुरुष टीम पहुंचीं प्री क्वार्टरफाइनल में

Hangzhou 2022 Asian Games Football भारतीय पुरुष टीम पहुंचीं प्री क्वार्टरफाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment
  • म्यांमार से मुकाबला हुआ ड्रॉ, पर गोल ज्यादा होने से भारत रहा आगे

हांगझोउ, 24 सितंबर। करिश्माई स्ट्राइकर सुनील छेत्री के गोल की मदद से भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम ने रविवार को म्यांमार से 1-1 से ड्रॉ खेलकर एशियन गेम्स के राउंड ऑफ 16 में प्रवेश कर लिया। अब प्री क्वार्टरफाइनल में भारत का सामना सऊदी अरब से होगा। छेत्री ने 23वें मिनट में पेनल्टी स्पॉट पर गोल किया।
भारत 13 साल बाद एशियाई खेलों के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है। भारत और म्यांमार के तीन-तीन मैच में चार-चार अंक हो गए हैं। गोल अंतर में भी दोनों बराबरी पर है, लेकिन भारत ने टूर्नामेंट में म्यांमार से एक गोल ज्यादा किए हैं। इस आधार पर वह दूसरे और म्यांमार तीसरे पायदान पर है।

सऊदी अरब की टीम फुटबॉल विश्व कप में लियोनल मेसी की टीम अर्जेंटीना को हराया था। पिछली बार ग्वांग्झू (2010) में आयोजित टूर्नामेंट के दौरान राउंड-16 में पहुंचने में सफल हुआ था।

भारत ने मैच में खेल के 23वें मिनट में पहला गोल किया। यह गोल कप्तान सुनील छेत्री ने दागा। म्यांमार ने दूसरे हाफ में वापसी की और 76वें मिनट में गोल कर मैच को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। इसके बाद मैच में एक भी गोल नहीं हुआ।

रहीम अली ने 22वें मिनट में म्यांमार के हेन जेयर लिन को छकाते हुए गेंद पर कब्जा किया। वह गोलकीपर को छकाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पा रहे थे। इसी बीच बॉक्स में हेन जेयर लिन ने उन्हें गिरा दिया। भारत को पेनाल्टी मिल गई। सुनील छेत्री आगे बढ़कर पेनाल्टी लेने आए। उन्होंने 23वें मिनट में गेंद को गोलपोस्ट में डालकर भारत को मैच में आगे कर दिया।

भारत को अपने पहले मुकाबले में मेजबान चीन के खिलाफ 1-5 से हार का सामना करना पड़ा था। बांग्लादेश के खिलाफ टीम ने 1-0 से जीत हासिल की थी। भारत को किसी भी हाल में हार से बचना था। टीम ने म्यंमार को जीतने नहीं दिया और अगले दौर में जगह बनाई।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights