Home झारखंडअन्य झारखंड राज्य स्तरीय Khelo jharkhand कुश्ती संपन्न, वालीबॉल और तीरंदाजी 21 सितंबर से

झारखंड राज्य स्तरीय Khelo jharkhand कुश्ती संपन्न, वालीबॉल और तीरंदाजी 21 सितंबर से

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 20 सितंबर। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के द्वारा राज्य शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वाधान में गणपत राय इंडोर स्टेडियम, खेल गांव, रांची में खेलो झारखंड राज्य स्तरीय स्कुली कुश्ती प्रतियोगिता संपन्न हुआ।
प्रतियोगिता में फ्री स्टाइल में अंडर 14 बालक में कोडरमा, पाकुड़ और लोहरदगा, अंडर 17 बालक जे एस एस पी एस, गोड्डा और रांची, अंडर 19 बालक साहेबगंज, लोहरदगा और रांची, अंडर 14 बालिका में लोहरदगा, जे एस एस पी एस और कोडरमा, अंडर 17 बालिका जे एस एस पी एस, पाकुड़ और गढ़वा, अंडर 19 बालिका जे एस एस पी एस, पाकुड़ और गुमला एवं ग्रीकोरोमन वर्ग में अंडर 17 बालक में जे एस एस पी एस, कोडरमा और गढ़वा, अंडर 19 में जे एस एस पी एस, केडरमा और लोहरदगा की टीम क्रमशाः पहले दूसरे और तीसरे स्थान पर रही।
विजेता टीमों को रजनीश कुमार (महासचिव, झारखंड राज्य कुश्ती संघ) विजय शंकर सिंह (महासचिव, झारखंड हॉकी संघ), धीरसेन सोरेंग (राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी) ने विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान किया।
इस मौक़े पर शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद कोषांग के विद्या कुमारी, एम मोदस्सर, शंकर पाल, कलावती कुमारी, मो जावेद अंसारी, उमेश दास, जगजीत सिंह एवं चंद्रदेव सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights