Friday, June 5, 2026
Home बिहारअन्य नहीं रहे बिहार की मशहूर खेल हस्ती गया के डॉ फरासत हुसैन

नहीं रहे बिहार की मशहूर खेल हस्ती गया के डॉ फरासत हुसैन

by Khel Dhaba
0 comment

गया फुटबॉल संघ के अध्यक्ष प्रसिद्ध ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. फरासत हुसैन का नईदिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया। इनके निधन की खबर आने के बाद गया समेत बिहार खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

गया के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने अपने शोक संदेश में कहा कि ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे उन्हें जन्नत में अहम मकाम अता करें और उनके परिवार वालों के इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें। बिहार के खेल संघों के पदाधिकारियों, खिलाड़ियों व खेल से जुड़े लोगों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

डॉ. फरासत हुसैन कैंसर से ग्रस्त थे। लंबे समय से दिल्ली एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु आज शुक्रवार की अहले सुबह हो गई।

समाज सेवा के कार्य में लगे रहते थे डॉ. फरासत हुसैन
डॉ. फरासत हुसैन स्पोर्ट्स तथा मेडिसिन के क्षेत्र में नेशनल प्रेसिडेंट रहे और एशिया के वाईस प्रेसिडेंट भी रह चुके हैं। ओलंपिक, फुटबॉल, कबड्डी, खो-खो, एथलेटिक्स सहित अन्य खेल के क्षेत्र में गया जिले में प्रेसिडेंट के रूप में कार्य कर रहे थे। खेल में उनकी बहुत रुचि थी। जिले में खेल को प्रोत्साहन देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। सामाजिक गतिविधि में उनकी सक्रिय भूमिका रहती थी। गया जिला समेत पूरे बिहार खेल जगत एवं गया जिला प्रशासन के साथ वह कदम से कदम मिलाकर खेल समेत अन्य समाज सेवा के कार्य में लगे रहते थे। उनके निधन से गया को अपूरणीय क्षति हुई है। गया ज़िला उनके चिकित्सकीय और सामाजिक योगदान को कभी नहीं भूलेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.