Friday, February 13, 2026
Home बिहारअन्य अन्तर्राज्यीय कराटे प्रतियोगिता में वंशिका, रेहांशी, अहान को स्वर्ण पदक

अन्तर्राज्यीय कराटे प्रतियोगिता में वंशिका, रेहांशी, अहान को स्वर्ण पदक

by Khel Dhaba
0 comment

ली मार्शल आर्ट्स के द्वारा पटना के होटल मौर्या के बोद्धी बैंक्वेट हॉल में 12.00 बजे दिन से 24वां अंतर्राज्यीय कराटे प्रतियोगिता 2023 आयोजित किया गया। जिसका रंगारंग उद्घाटन ऑल इण्डिया वाडोकाई डू कराटे एसोसिएशन के नेशनल चीफ सिंहान राजेश अग्रवाल ने किया। इसमें विभिन्न प्रदेशों – बिहार, झारखण्ड, उत्तराखंड, गुजरात तथा उड़ीसा से आये लगभग 255 प्रतिभागियों (लड़के एवं लड़कियों) ने अपने-अपने कैटोगिरी (सब-जूनियार, जूनियर, कैडेट, सीनीयर ) ने अपने प्रतिद्वंदियों से मुकाबला कर अपने कला कौशल का बेहतर नमूना पेश करते हुए विजेता बने। इस वर्ष लो मार्शल आर्ट्स 25वां वर्षगांठ मना रहा है इसलिए यह प्रतियोगिता सबके लिए खास रहा।

प्रतियोगिता के अन्त में सभी विजेताओं को ऑल इण्डिया वाडोकाई के नेशनल चीफ राजेश अग्रवाल ने स्वर्ण, रजत तथा कांस्य पदक देकर पुरस्कृत किया तथा प्रतियोगिता में आये ली मार्शल आर्ट्स से जुड़े सारे गणमान्य पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता का समापन करते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष तथा ली मार्शल आर्ट्स के अध्यक्ष सह संस्थापक सिहान अविनाश कुमार ने भविष्य में इस तरह के प्रतियोगिताओं के आयोजन पर बल दिया।

कार्यक्रम का समापन करते हुए सिहान अविनाश कुमार ने कहा कि आगे भी ऐसी प्रतियोगिताओं का अयोजन होना चाहिए जिससे खिलाड़ियों के मार्शल आर्ट्स के नये नये तकनीक की जानकारी मिल सके।

गोल्ड मेडल
आराध्या सिंह , अनन्य अनमोल, कोमल प्रदर्शनी , सुभाम भारती, आयुष्मान, सुभम एलेक्स, कुमार उज्जवल, मानस, अभिज्ञान, शिवशंकर, अंश कुमार, रोशन , आर्यन , महावीर, पुल्कित, आयुष, पर्थ श्री, रिशव राज, जय किशन, वंशिका अग्रवाल, अक्षय, राजवीर , रिधिमा श्री , पीहू राज , सोनाक्षी , आयात सेलजा, सानवी कुमारी गुप्ता , अपूर्वा चौधरी, आराध्या सिंहा,सांवी सेठ ,

सिल्वर मेडल
शौर्य सिंह, अश्विक, वाणी , स्वप्निल, शिवम् एलेक्स, कुशाग्र कबीर, अक्षांश , अक्षत, आलोक, मोहन लाल आर्य, हर्ष राज, सुहागन, श्रेया कुसुम , सागर कुमार, आव्य मृणाल, आंवी , वानाया, सिद्धि, शिव्यनिया, पीहू नारायण, मरयम,अलिना, श्रिस्टी, दृश्य, अनविता रितिका,।

सिहान अविनाश कुमार अध्यक्ष आयोजन समिति अध्यक्ष सह संस्थापक ली मार्शल आर्ट्स

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights