गया। गया यूथ क्रिकेट क्लब के द्वारा आयोजित समर कप अंडर-17 T20 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को खेले गए मैचों में वाईसीसी स्पोट्र्स एकेडमी और जवाहर क्रिकेट क्लब, गया ने जीत हासिल की।
वाईसीसी स्पोट्र्स एकेडमी ने वाईबीसीए ब्वॉयज बी को नौ विकेट से जबकि जवाहर क्रिकेट क्लब ने जवाहर क्रिकेट क्लब को 120 रन से हराया।
गया के गांधी मैदान में चल रहे इस टूर्नामेंट में वाईबीसीए ब्वॉयज बी ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए 18.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 117 रन बनाये। जवाब में वाईसीसी स्पोट्र्स एकेडमी ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 118 रन बनाये। वाईबीसीए की ओर से आदित्य शर्मा ने 30, शानू सिन्हा ने 21 रन बनाये। वाईसीसी स्पोट्र्स एकेडमी की ओर से सुशांत आजाद ने 26 रन की पारी खेली। वाईसीसी की ओर से निरंजन ने 33 रन देकर 3 और सुशांत आजाद ने 7 रन देकर दो जबकि सचिन ने 33 रन देकर 3 विकेट चटकाये। निरंजन को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
एक अन्य मैच में जवाहर क्रिकेट क्लब ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 170 रन बनाये। शिवम कुमार वत्स ने 40,राहुल कुमार ने 25, आकाश मेहता ने 22 रन बनाये।
जवाब में वाईबीसीए क्रिकेट एकेडमी की टीम 10.4 ओवर में 50 रन पर ऑल आउट हो गई। जवाहर क्रिकेट क्लब की ओर से विकास ने 15 रन देकर 2 और संगम कुमार ने 21 रन देकर दो विकेट चटकाये।




