पटना। स्थानीय पाटलिपुत्र स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में बिहार एथलेटिक्स संघ और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में चल रही 88वीं बिहार राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सीतामढ़ी की फूल कुमारी ने महिला वर्ग के 400 मीटर दौड़ का स्वर्ण जीत कर ट्रैक क्वीन बनने का गौरव हासिल किया। फूल कुमारी ने 59.39 सेकेंड समय निकाल कर यह उपलब्धि हासिल की। इस दौड़ का रजत पदक रोहतास की सुमन कुमारी (1:02.72 सेकेंड) और कांस्य पदक शेखपुरा की मीनाक्षी कुमारी (1.05.56 सेंकेंड) ने जीता।
दूसरे दिन आयोजित स्पर्धाओं के परिणाम इस प्रकार हैं-
400 मीटर
बालिका अंडर-18 : स्वर्ण-सरिता कुमारी (रोहतास), रजत-स्मृति कुमारी (पटना ईस्ट), कांस्य-संध्या कुमारी (समस्तीपुर)
बालिका अंडर-20 : स्वर्ण-सहेली कुमारी (समस्तीपुर), रजत-अर्चना रानी (समस्तीपुर), कांस्य-मीनाक्षी कुमारी (भागलपुर)
महिला : स्वर्ण-फूल कुमारी (सीतामढ़ी), रजत-सुमन कुमारी (रोहतास), कांस्य-मीनाक्षी कुमारी (शेखपुरा)
जैवलिन थ्रो
बालिका अंडर-16 : स्वर्ण-काजल कुमारी (औरंगाबाद), संजना कुमारी (पटना वेस्ट), प्रतिज्ञा कुमारी (गया)
बालिका अंडर-18 : स्वर्ण-निशि कुमारी (रोहतास), रजत-प्रिंसी कुमारी (मुजफ्फरपुर), कांस्य-पुष्पा मुर्मु (पटना वेस्ट)
बालिका अंडर-20 : स्वर्ण-सोनी कुमारी (जहानाबाद), रजत-रेशमा खान (पूर्वी चंपारण), प्राकृति राज लक्ष्मी (दरभंगा)
महिला : स्वर्ण-अंजली कुमारी (जमुई), रजत-मीनू सोरेन (बांका)
दस हजार मीटर
बालक अंडर-20 : स्वर्ण-प्रिंस राज यादव (जहानाबाद), रजत-अर्जुन कुमार (बक्सर), कांस्य-रवि भूषण (वैशाली)।
बालिका अंडर-20 : स्वर्ण-अदिति कोमल (सारण), रजत-पल्लवी कुमारी (मुंगेर), कांस्य-चंद्रावती कुमारी (रोहतास)
1500 मीटर
बालिका अंडर-18 : स्वर्ण-दुर्गा सिंह (अरवल), रजत-जूली कुमारी (बेगूसराय), कांस्य-गोल्डी चौहान (भोजपुर)।
बालिका अंडर-20 : स्वर्ण-मुस्कान सिन्हा (बांका), रजत-आरती कुमारी (बेगूसराय), कांस्य- देलिशा (जहानाबाद)।
महिला : स्वर्ण-शिवानी कुमारी (शेखपुरा), रजत-रिपु कुमारी (गोपालगंज), कांस्य-संगम चौहान (भोजपुर)
बालक अंडर-18 : स्वर्ण-नीतेश कुमार (जहानाबाद), रजत-रमन राज (भागलपुर), कांस्य-मनीष कुमार (जमुई)।
बालक अंडर-20 : स्वर्ण-विकास राय (रोहतास), रजत-टिंकू कुमार (जमुई), कांस्य-रतन महतो (पटना ईस्ट)
पुरुष : स्वर्ण-अतुल कुमार (अरवल), रजत-रतन कुमार (भागलपुर), कांस्य-आनंद विजय (बांका)।
10000 मीटर
पुरुष : स्वर्ण-सूर्यांश प्रताप सिंह (जहानाबाद), रजत-पृथ्वी कुमार (बांका), कांस्य-बलदेव मेहता (अरवल)
महिला : स्वर्ण-प्रतिमा कुमारी (सारण), रजत-कुमारी पूजा पटेल (जहानाबाद), कांस्य-पूजा कुमारी (मुंगेर)