Wednesday, August 20, 2025
Home झारखंडएथलेटिक्स राष्ट्रीय अंतर जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता में झारखंड के 6 तकनीकी पदाधिकारी लेंगे हिस्सा

राष्ट्रीय अंतर जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता में झारखंड के 6 तकनीकी पदाधिकारी लेंगे हिस्सा

by Khel Dhaba
0 comment

भारतीय एथलेटिक्स संघ, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना के द्वारा पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कांप्लेक्स,पटना में 10 से 12 फरवरी तक आयोजित होने वाली 18वीं राष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में झारखंड राज्य के कुल 06 तकनीकी पदाधिकारीयों को आयोजन में तकनीकी पदाधिकारी का दायित्व निर्वहन करने हेतु एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, नई दिल्ली ने नामित किया है जिसमें शिव कुमार पांडेय, संजेश मोहन ठाकुर (रांची), अशोक भट्टाचार्य, अरबिन्द कुमार (स०अ०नि०बोकारो), योगेश यादव (साहेबगंज), मो. फरीद (धनबाद) प्रमुख हैं।


ज्ञातव्य हो इस प्रतियोगिता में देश भर के 599 जिलों के 5472 बालक तथा बालिका एथलीट अंडर 14 एवम अंडर 16 आयु वर्ग में भाग लेंगे। राज्य के नामित सभी तकनीकी पदाधिकारीयों को खेल निदेशक सरोजनी, भारतीय एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष सह झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मधुकान्त पाठक , लकड़ा, झारखण्ड एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव सी डी सिंह, कोषाध्यक्ष आशीष झा, झारखंड एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष डॉ प्रभात शंकर , कोच सह साई सैग के प्रभारी बिनोद सिंह, आशु भाटिया, प्रभात रंजन तिवारी जिला संघ के पदाधिकारी वरुण कुमार, प्रभाकर वर्मा, किरण रानी, संजय त्रिपाठी, आलोक मिश्रा, सिकंदर महतो, सुखेर भगत, रविन्द्र मुर्मू, अजीत साहू, फादर रामू, राकेश सिंह,अजय नायक, रणवीर सिंह, सरोज यादव, अरविन्द कुमार, शशांक भूषण सिंह,, नीरज राय , राज्य तकनीकी समन्वयक अनवर हुसैन समेत राज्य के खेल प्रेमियों ने बधाई दी।

This image has an empty alt attribute; its file name is JK-International-School.jpg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights