Sunday, November 16, 2025
Home झारखंडअन्य 37th national games goa 2023 : झारखंड के आकाश उरांव ने वुशू में जीता कांस्य

37th national games goa 2023 : झारखंड के आकाश उरांव ने वुशू में जीता कांस्य

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 3 नवंबर। गोवा में चल रहे 37वें राष्ट्रीय खेलों के वुशू (नन्दाओ) स्पर्धा में झारखंड के आकाश उरांव ने कांस्य जीता। झारखंड को शुक्रवार को केवल 1 कांस्य पदक मिला। दिनेश एवं सुनील की जोड़ी लॉन बाल पुरुष एवं दीपिका कुमारी तीरंदाजी रिकर्व व्यक्तिगत फाइनल में पहुंच गई है। वही छोटी कुमारी महिला व्यक्तिगत स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंच झारखंड के लिए 03 पदक पक्का किया। झारखंड को अब तक 03 रजत 06 कांस्य पदक समेत 09 पदक मिले है। खेल निदेशक डॉ सुशांत गौरव ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला।
वूशु
पुरुष वर्ग
वूशु (नन्दाओ) स्पर्धा में आकाश उरांव ने शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीता।
लॉन बाल
पुरुष डबल
लॉन बाल पुरुष वर्ग डबल सुनील बहादुर एवं दिनेश कुमार की जोड़ी ने 21-9 से दिल्ली को पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर झारखंड के लिए एक पदक पक्का किया।
महिला सिंगल
छोटी कुमारी ने मणिपुर को 18-17 से पराजित कर सेमी फाइनल में प्रवेश कर झारखंड को एक मेडल पक्का किया।
व्यक्तिगत रिकर्व तीरंदाजी टीम
दीपिका कुमारी ने तमन्ना हरियाणा को पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर राज्य को एक पदक पक्का किया।
बॉक्सिंग
पुरुष वर्ग
आर्यन ने बिहार को हराते हुए अगले चक्र में प्रवेश किया।
एथलेटिक्स
महिला वर्ग एवं पुरुष
आशा किरण बारला ने 800 मीटर के फाइनल में चौथे स्थान पर रही एवं ट्रिपल जंप में विशाल बहादुर 5वां और विशाल कुमार ने सातवां स्थान हासिल किया।
इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, खेल मंत्री हफीजुल हसन, खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक सुशांत गौरव, झारखंड ओलंपिक संघ अध्यक्ष आर.के.आनंद, जे.ओ.ए के कार्यकारी अध्यक्ष शेखर बोस, महासचिव डॉ मधुकांत पाठक, अनिल जायसवाल, चीफ द मिशन शिवेंन्द्र दुबे, डिप्टी चीफ द मिशन हरभजन सिंह, बिपीन सिंह,कांटिजेंट असिस्टेंट अरविंद कुमार,योगेश प्रसाद यादव ,झारखंड वूशु संघ के शैलेंद्र दुबे, दीपक गोप,
झारखंड बॉलिंग संघ के आशीष झा, रितेश झा, टीम मैनेजर अरविन्द कुमार, सरस्वती, देवेंद्र सिंह,रोहित,
झारखंड तीरंदाजी संघ, सुमन चंद्र मोहंती,पूर्णिमा महतो,कोच बी.एस.राव, शिशिर महतो,मैनेजर हरेंद्र सिंह , झारखंड कुश्ती संघ के रजनीश कुमार,कोच बबलू, राजीव रंजन,झारखंड एथलेटिक्स संघ के सचिव सी.डी.सिंह, डॉ प्रभात शंकर, कोच आशु भाटिया, प्रभात रंजन तिवारी, झारखंड बॉक्सिंग संघ के राजीव वर्मा,आजाद पाठक,समेत विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारीयों एवम खेल विभाग के अधिकारियों ने बधाई दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights