Thursday, March 12, 2026
Home Slider फगवाड़ा में 20वीं जूनियर नेशनल वुशू प्रतियोगिता शुरू

फगवाड़ा में 20वीं जूनियर नेशनल वुशू प्रतियोगिता शुरू

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। 20वीं जूनियर नेशनल वुशू प्रतियोगिता आज से जालंधर के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में प्रारम्भ हो रही है। आगामी 25 अक्तूबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में भारत के विभिन्न राज्यो के तकरीबन आठ सौ खिलाड़ी एवं पदाधिकारी भाग ले रहे है।

बिहार राज्य सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता 31 अक्टूबर से पटना में

प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन आज प्रात: सम्पन हो गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर अशोक मित्तल थे। जिन्होंने इस अवसर पर अपने उद्गार व्यक्त करते हुए वुशु खेल की हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के वाईस प्रेसिडेंट ओलिंपियन सुरेंद्र सिंह सोढ़ी, मनीष कक्कर, सुहेल अहमद, शम्भू सेठ, सोपान काटके, पी बेहेरा आदि मौजूद थे।

धनबाद : राज्य जूडो चैम्पियनशिप की तैयारियां पूर, उद्घाटन करेंगे सांसद पशुपतिनाथ सिंह
इस प्रतियोगिता में झारखंड के निम्न खिलाड़ी भाग ले रहे है


दीपक कुमार महतो, आदित्य आनंद, रितिक कुमार ओझा, अमित कुमार, हिमांशु कुमार, एस के अराजुद्दीन, शिवम कुमार, मनोरमा कच्छप, ज्योति कुमारी, प्रीति कुमारी, अर्पणा कुजूर, परमेश्वर कुमार रजक, त्रिलोचन बेदिया, जितेंद, प्रदीप मुंडा, आर्यन मुंडा, मनीष कुमार केशरी, राजकुमार, अलका कुमारी, आरती कुमारी, संजना कुमारी, जुली कुमारी, सोनम कुमारी, कुसुम कुमारी, सोनाली कुमारी, तन्नू श्रीएसंजना कुमारी, पिंटू महतो, ललन यादव, विशाल गंझू, आस्था उराँव, शिवम उराँव, रोशनी कुमारी, शीतल कुमारी, रोशनी उराँव, अनिता मुंडा, आयुष कुमार शॉ, तनु कुमारी, प्रिया कुमारी, प्लेटोदीप, टीम मैनेजर- गोकुलानंद मिश्र, अशोक कुमार, बासुदेव टोप्पो, टीम कोच- विमला टोप्पो। झारखंड वुशु एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने झारखंड के खिलाड़ियों की सफलता की कामना की है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights