Friday, February 13, 2026
Home बिहारअन्य बांकीपुर क्लब में 14वां वार्षिक स्वीमिंग प्रतियोगिता संपन्न

बांकीपुर क्लब में 14वां वार्षिक स्वीमिंग प्रतियोगिता संपन्न

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बांकीपुर क्लब में रविवार को 14वीं वार्षिक स्विमिंग प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग की स्पर्धाएं हुई जिसमें बालक वर्ग के फ्री स्टाइल अंडर-10 आयु वर्ग में प्रहर्ष राज व बालिका वर्ग में आराध्या गुप्ता पहले स्थान पर रहे। वहीं अंडर-15 आयु वर्ग में वंश टेकरीवाल ने प्रथम स्थान हासिल किया।

इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ क्लब के सदस्य और हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रमोद कुमार ने किया। इस प्रतियोगिता में क्लब के सदस्य और उनके बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता समाप्ति उपरांत क्लब के सदस्य डी. बी. गुप्ता ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

कार्यक्रम में क्लब के मानद सचिव महेश अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष डॉ. बिपिन कुमार सिन्हा, क्लब के निदेशक मंडल के अन्य सदस्य डॉ. संजीव कुमार, संजय अग्रवाल, डॉ. ओमप्रकाश, प्रकाश सिंह आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शरद रंजन ने किया।
परिणाम इस प्रकार रहा—
फ्री स्टाइल बालक वर्ग:
अंडर-10 : प्रहर्ष राज, पार्थ विनायक व निशांत शर्मा, बालिका वर्ग में आराध्या गुप्ता, नयति आर्या व अंशिका कुमारी।
अंडर-15, वंश टेकरीवाल, शौर्य राज, इशित प्रयान।
अंडर-20 आदित्य वर्मा, कुशाग्र संथालिया व धैर्य विनायक।
फ्री स्टाइल बालिका वर्ग
बालिका वर्ग: खुशी कश्यप व प्रियंका कुमारी, अंडर—40 में शशांक सर्राफ।
अंडर-50 : जीवन जयंत, राहुल दास, रजनीश मौर्य।
महिला : मीनू गुप्ता व श्वेता कुमारी।
अंडर-55 : राजेश कुमार अग्रवाल, अनंत कुमार सिंह व अमर कुमार वर्मा।
महिला-नूतन कुमारी व डॉ प्रीति सिंह।
अंडर-65 : प्रभाकर नंदन प्रसाद।
महिला :सरोज वर्मा व सरिता प्रसाद।
अंडर-65 : मुरारी मोहन शर्मा
अंडर-70 : आशा त्रिपाठी क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया.

ब्रेस्ट स्ट्रोक:
अंडर-10 : आर्यन राज व अराध्या गुप्ता
अंडर-15 आर्यन कुमार, अंडर—20 आदित्य वर्मा, खुशी कश्यप, अंडर—30 पुनित नंदन, अंडर—40 शशांक सर्राफ, अंडर—50 जीवन जयंत, अंडर—55 अमर कुमार वर्मा, अंडर—60 संजय गोयनका, अंडर—65 प्रभाकर नंदन प्रसाद, 65 वर्ष से उपर में मुरारी मोहन, तुल तुल अग्निहोत्री ने पहला स्थान प्राप्त किया.

बटर फ्लाई
अंडर—20 कुशाग्र संथालिया व खुशी कश्यप, अंडर—30 हरि मखारिया, अंडर—50 जीवन जयंत व श्वेता कुमारी, अंडर—55 अमर वर्मा, अंडर—60 डॉ रवि प्रकाश, 40 से उपर — शशांक सर्राफ विजेता रहे.

ब्रेस्ट स्ट्रोक
अंडर—10 पार्थ विनायक, अंडर—15 आर्यन कुमार, अंडर—20 कुशाग्र संथालिया, अंडर—30 हरि मखारिया, अंडर—40 शशांक सर्राफ, अंडर—50 जीवन जयंत व मीनू गुप्ता, अंडर—55 अमर कुमार वर्मा व डॉ प्रीति सिंह, अंडर—60 संजय गोयनका, अंडर—65 प्रभाकर नंदन प्रसाद व सरिता प्रसाद, 65 वर्ष से उपर— मुरारी मोहन शर्मा व तूल तूल अग्निहोत्री पहले स्थान पर रहे.

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights