Home बिहारक्रिकेट बिहार अंडर-16 क्रिकेट टीम का सेलेक्शन ट्रायल कल

बिहार अंडर-16 क्रिकेट टीम का सेलेक्शन ट्रायल कल

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा आयोजित विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने वाली बिहार टीम का चयन पांच अक्टूबर को अंशुल क्रिकेट एकेडमी में किया जायेगा।

इस ट्रायल में पिछले वर्ष की निबंधित योग्य खिलाड़ियों और वो सभी खिलाड़ी जिनका मेडिकल बीसीसीआई के चिकित्सक के द्वारा एक सितंबर को किया गया था को भाग लेने का निर्देश दिया गया है। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव संजय कुमार ने बताया कि 11 से 13 अक्टूबर तक इस टूर्नामेंट का पहला मैच ओड़िशा में ओड़िसा के विरूद्ध खेला जाना है। इस टूर्नामेंट में बिहार को कुल पांच मैच खेलने हैं। इस सीरिज का दूसरा मैच 17 अक्टूबर से बिहार में बंगाल के विरूद्ध होना है। सभी खिलाडी अपना मूल जन्म प्रमाण पत्र, निवास एवं पहचान के लिए वोटर आईडी/ पासपोर्ट, कैंसल चेक एक रंगीन फोटो के साथ ट्रायल स्थल पर रिपोर्ट करेंगे।

जिन खिलाड़ियों को सेलेक्शन ट्रायल में भाग लेना है उनके नाम इस प्रकार हैं
1.सौरभ कुमार झा (दरभंगा), 2. मयंक कुमार (समस्तीपुर), 3. हर्ष वीर सिंह (सीतामढ़ी), 4. रोहन कुमार (पूर्वी चंपारण) 5. शिवम गौतम (पटना), 6. यशस्वी शुक्ला (पटना), 7. आदित्य शिवम (पटना), 8. वासुदेव प्रसाद सिंह (मुजफ्फरपुर), 9. हर्ष कुमार गिरी (औरंगाबाद), 10 श्रीनिवास कुमार (रोहतास) 11. अनिमेष कुमार (पटना), 12. देवांश अश्वल (पटना), 13. शुभम समदर्शी (जहानाबाद), 14. सौरभ राज (वैशाली), 15. आयुष कुमार (जहानाबाद), 16. पीयूष नंदन (जहानाबाद), 17. राजशेखर आजाद (कटिहार), 18. ओम जी राज (अरवल), 19. आशीष कुमार (अरवल), 20. हरिओम कुमार (अरवल), 21. श्लोक कुमार (पटना), 22. बादल कनौजिया (पूर्वी चंपारण), 23. सूर्यवंत कुमार चौधरी (समस्तीपुर), 24. प्रतीक वत्स (खगड़िया), 25. राज वर्मा (जमुई), 26. राहुल कुमार सिंह (पूर्णिया), 27. अमन सिंह (सारण), 28. अनीश कुमार ( गोपालगंज), 29. अंकित कुमार (औरंगाबाद), 30. हर्ष राज (नालंदा), 31. प्रिंस कुमार (रोहतास), 32. अनुभव सेन गुप्ता (कटिहार), 33. अमन स्वरुप (पूर्णिया) 34.अंकुश कुमार अग्रवाल (औरंगाबाद), 35 . शुभम कुमार (अरवल), 36. अश्मित राज (मधेपुरा) 37. गोपाल कुमार (बक्सर), 38. अभिषेक आनंद (वैशाली) 39. अमित कुमार (नवादा), 40. आदित्य राज (मुजफ्फरपुर), 41. गौरव घोष (पटना), 42. प्रियांशु शर्मा (गोपालगंज), 43. अनुभव कुमार (पटना) 44. प्रिंस कुमार (सीवान), 45. राज पाण्डेय (नवादा), 46. आयुष राज (गया), 47. सुधांशु कुमार (अरवल), 48. सचिन कुमार (रोहतास), 49. रौशन कुमार (सहरसा), 50. रवि राज, 51. विपुल आनंद, 52. अभिषेक प्रभात सिंह, 53. वैभव सूर्यवंशी, 54. अभिराज दत्त, 55. लावण्या सिंह, 56. पवन राय, 57. अलोक राज (जहानाबाद)।

पिछले वर्ष के योग्य निबंधित खिलाडी
1. आदित्य अनिल (पटना), 2. अमन कुमार (खगड़िया), 3. आयुष आनंद (मधुबनी), 4. आयुष कुमार (सीवान), 5. दीपेश कुमार गुप्ता(जहांबाद), 6. दिव्यांश राज (नालंदा), 7. हर्ष राज (पटना), 8. हर्षित आनंद (खगड़िया), 9. ऋतिक कुमार (नालंदा), 10. काब्या बेद (पटना) 11. कुमार श्रेय (पटना), 12. कुणाल कुमार (खगड़िया), 13. रौशन कुमार सिंह(भोजपुर), 14. सौरव कुमार (पटना),15. शुभम दुबे (पटना), 16. विवेक कुमार पासवान (पटना), 17. यशराज सिंह (पटना), 18. राज पाल चौधरी (नालंदा), 19. भाश्वन भरद्वाज (दरभंगा), 20. मनु सिंह (पूर्णिया), 21. आदित्य राज (नालंदा)।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2021 – All Right Reserved. Designed and Developed by PenciDesign

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights