Saturday, March 14, 2026
Home बिहारक्रिकेट जेनिथ कॉमर्स कप स्कूली क्रिकेट का शानदार आगाज, एनकेएमएन स्कूल जीता

जेनिथ कॉमर्स कप स्कूली क्रिकेट का शानदार आगाज, एनकेएमएन स्कूल जीता

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। स्थानीय संजय गांधी स्टेडियम में गुरुवार को जेनिथ कॉमर्स कप अंतर स्कूल अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज हुआ। उद्घाटन मुकाबले में एनकेएमएन हाईस्कूल ने लालमति देवी हाईस्कूल को 47 रन से पराजित किया।

टूर्नामेंट का उद्घाटन शिक्षाविद प्रवीण कुमार, सॉफ्टबॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव ज्योति कुमार, गायक कुमार संभव, समाजसेवी विकास वैभव, समाजसेविका प्रभा सिंह, प्रेम कुमार ने सौ गुब्बारा उड़ा कर किया। समारोह की अध्यक्षता जेनिथ कॉमर्स एकेडमी के निदेशक डॉ सुनील कुमार सिंह ने किया। धन्यवाद व्यक्त आयोजन सचिव संतोष तिवारी ने किया।

गुरुवार को खेले गए उद्घाटन मुकाबले में टॉस एनकेएमएन हाईस्कूल ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया और 23.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 125 रन बनाये। जवाब में लालमति देवी हाईस्कूल की टीम 18.1 ओवर में 78 रन पर ही ऑल आउट हो गई। विजेता टीम के सुमित को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अंपायर बैजनाथ प्रसाद ने प्रदान किया।
संक्षिप्त स्कोर
एनकेएमएन हाईस्कूल : 23.2 ओवर में 125 रन पर ऑल आउट सुमित 29 रन, प्रियांशु 19 रन, भास्कर 15 रन, अतिरिक्त 24 रन, साहिल 4/22,गोलू 1/19, आर्यन 2/26,अर्जुन 1/21, रुपेश 2/15
लालमति देवी हाईस्कूल : 18.1 ओवर में 78 रन पर ऑल आउट आर्यन 18 रन, साहिल 11 रन, अमर 11 रन, अतिरिक्त 24 रन, सुमित 2/14, दीपक 2/4, तिलक 2/18,आकाश 1/12,अभियुदय 1/3, शाश्वत 1/26.

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights