Saturday, March 14, 2026
Home बिहारक्रिकेट सांसद खेल महोत्सव टी20 में यंग इलेवन क्रिकेट एकेडमी जीता

सांसद खेल महोत्सव टी20 में यंग इलेवन क्रिकेट एकेडमी जीता

स्टार ऑफ स्पोर्ट्स क्लब को 6 विकेट से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

मोतिहारी, 10 सितंबर। स्थानीय सांसद खेल महोत्सव टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबले में यंग इलेवन क्रिकेट एकेडमी ने स्टार ऑफ स्पोर्ट्स क्लब को रोमांचक मुकाबले में 6 विकेट से मात दी।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यंग इलेवन ने फरहान (20 रन) और शिवांशु (14 रन) के योगदान से 79/10 (20 ओवर) का स्कोर बनाया। स्टार ऑफ स्पोर्ट्स क्लब के खिलाफ आशीष और मनदीप ने तीन-तीन विकेट लिए।

जवाब में यंग एलेवन ने 12 ओवर में 80/4 रन बनाकर आसानी से जीत दर्ज की। टीम की ओर से कुंज ने 35 और राजशेखर ने 11 रन बनाए। स्टार ऑफ स्पोर्ट्स क्लब के गेंदबाज आयुष ने 3 और शिवम ने 1 विकेट लिए।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए आयुष (स्टार ऑफ स्पोर्ट्स क्लब) को दिया गया। मैच के अंपायर बीसीए एलीट पैनल के वेदप्रकाश और तैयब हुसैन थे, जबकि स्कोरर और कमेंटेटर की भूमिका में क्रमशः इब्राहीम लोधी और आकाश कुमार रहे।

इसीडीसीए सचिव रवि राज ने बताया कि मोतिहारी लोकसभा क्षेत्र में खेलों के विकास के लिए इस वर्ष क्रिकेट को भी खेलो की सूची में शामिल किया गया है, जिससे प्रतिभावान क्रिकेट खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का उचित मंच मिल सके।

मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने बताया कि अगले दिन जूलियन क्रिकेट क्लब का सामना न्यू स्टार क्रिकेट क्लब मोतिहारी से होगा।

मौके पर नगर विधायक प्रमोद कुमार, उप-मेयर लालबाबु गुप्ता, जिला भाजपा महामंत्री मार्तण्ड नारायण सिंह, भाजपा क्रीड़ा मंच के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, भानु सिंह, अरविंद सिंह, आशीष रंजन कुमार, बीसीए गवर्निंग काउंसिल कन्वेनर ज्ञानेश्वर गौतम, इसीडीसीए सचिव रवि राज, संयुक्त सचिव कन्हैया प्रसाद, कोषाध्यक्ष अभिषेक कुमार ठाकुर और कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights