Friday, February 20, 2026
Home झारखंडअन्य विश्व मलखंब चैंपियनशिप : तकनीकी पदाधिकारी के रूप में हिस्सा लेंगे झारखंड के अजय झा

विश्व मलखंब चैंपियनशिप : तकनीकी पदाधिकारी के रूप में हिस्सा लेंगे झारखंड के अजय झा

by Khel Dhaba
0 comment

बंगीय सांस्कृतिक परिषद उच्च विद्यालय ,सेक्टर-2, धुर्वा ,रांची के शारीरिक शिक्षा शिक्षक अजय झा द्वितीय विश्व मलखंब चैम्पियनशिप 2023 प्रतियोगिता (भूटान देश) के तहत मलखंब प्रतियोगिता को सफल संचालन के लिए तकनीकी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।

बंगीय सांस्कृतिक परिषद उच्च विद्यालय ,सेक्टर -2 ,धुर्वा ,रांची के शारीरिक शिक्षा शिक्षक अजय झा को द्वितीय विश्व मलखंब चैम्पियनशिप 2023 (भूटान देश) की प्रतियोगिता को सफल संचालन हेतु झारखंड से एकमात्र तकनीकी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।

द्वितीय विश्व मलखंब प्रतियोगिता दिनांक 9 मई से 12 मई तक आयोजित की जाएगी। श्री झा को 8 मई को रिपोर्ट करना है। श्री झा झारखंड के पहले तकनीकी अधिकारी हैं जिन्हें लगातार दो बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स एवं नेशनल गेम्स गुजरात में अहम भूमिका निभा चुके हैं। श्री झा 6 मई को रांची से भूटान देश के लिए प्रस्थान करेंगे।

श्री झा झारखंड में मलखंब खेल के संस्थापक एवं वर्तमान में झारखंड राज्य मलखंब संघ के महासचिव के रूप में दायित्व निर्वाह कर रहे हैं। श्री झारखंड में लगातार प्रयासरत हैं कि पूरे राज्य में मलखंब खेल को सभी जिलों में आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रहे हैं।

श्री झा को द्वितीय विश्व मलखंब प्रतियोगिता को सफल संचालन के लिए तकनीकी अधिकारी नियुक्त किए जाने पर बंगीय सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष सुकृत भट्टाचार्य, महासचिव विकास कुमार राय, विधालय सचिव सजल बनर्जी, कल्याण सचिव मोनी पोद्दार, विधालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती मंजू रानी डे, जगदीश सिंह जग्गू,आशुतोष द्विवेदी, अवधेश ठाकुर, गौरव अग्रवाल, श्रीमती अपराजिता मिश्रा, वंदना चौबे, डॉ० मंजू कुमारी सिन्हा, अखिलेश्वर उपाध्याय, चन्द्र कान्त लाल एवं कई गणमान्य लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिए हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights