आंध्रप्रदेश और कर्नाटक ने बीसीसीआई के द्वारा आयोजित वीमेंस अंडर-19 वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। आंध्रप्रदेश ने हैदराबाद को 6 रन और कर्नाटक ने दिल्ली को 8 विकेट से हराया। दो अन्य क्वार्टरफाइनल मध्यप्रदेश बनाम मुंबई और उत्तराखंड बनाम पंजाब गुरुवार को खेला जायेगा।
आंध्रप्रदेश बनाम हैदराबाद
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इस मैच टॉस आंध्रप्रदेश ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 48.3 ओवर में सभी विकेट पर 164 रन बनाये। केई दयाना ने 26,पी एश्वर्या राय ने 31, पी पल्लवी ने 22, के महंथी श्री ने 13,पी विन्नी सुजान ने 17,आयेशा सिंह ने 19 रन बनाये।
हैदराबाद की ओर से जी त्रिशा ने 27 रन देकर 1,इशिथा कोदुरी ने 27 रन देकर 1,एम साक्षी राव ने 27 रन देकर 2,कवैश्नवी ने 31 रन देकर 2, कुंचला नितीशा ने 7 रन देकर 2 विकेट चटकाये।
जवाब में हैदराबाद की टीम 49 ओवर में 158 रन पर ऑल आउट हो गई। ममथा ने 56 और जी त्रिशा ने 49 रन बनाये। बाकी सभी बैटर फेल रही हैं और दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सकीं। सबसे बड़ी बात यह है कि सात प्लेयर रन आउट हुईं। तीन विकेट को ही गेंदबाजों ने चटकाया।
आंध्रप्रदेश की ओर से के साई पूजिथा ने 37 रन देकर 1, एनआर श्री चरणी ने 36 रन देकर 1 और आयेशा सिंह ने 18 रन देकर 1 विकेट चटकाईं।
दिल्ली बनाम कर्नाटक
जयपुर के आरसीए एकेडमी ग्राउंड पर खेले गए इस मैच में टॉस दिल्ली ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 46.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 134 रन बनाये। कृतिका गंधा ने 35,मानसी शर्मा ने 17, तनीषा सिंह ने 10,रिया कोंडलन ने 19,मधु ने 14 रन बनाये।
कर्नाटक की ओर से मिथिला विनोद ने 18 रन देकर 3,चांदशी के ने 28 रन देकर 3, रीमा फरीद ने 33 रन देकर 2 विकेट चटकाये। जवाब में कर्नाटक ने दो विकेट पर 136 रन 39.2 ओवर में मैच 8 विकेट से जीत लिया। रोशनी किरण ने नाबाद 81,रक्षिथा नयका ने 29, निक्की प्रसाद ने नाबाद 18 रन बनाये।


