इंदौर। घरेलू क्रिकेट की दिग्गज टीम मुंबई ने बुधवार को यहां सीनियर महिला एकदिवसीय ट्रॉफी में नागालैंड को सिर्फ 17 रन पर ढेर करने के बाद चार गेंद में बिना कोई विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल कर लिया।
यह मुकाबला यहां मौजूदा महिला सीनियर एकदिवसीय ट्रॉफी के दौरान होलकर स्टेडियम में खेला गया। मुंबई की कप्तान और तेज गेंदबाज सयाली सतघरे ने पांच रन देकर सात विकेट चटकाए।
![This image has an empty alt attribute; its file name is 234.jpg](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2021/03/234.jpg)
नागालैंड का पहले बल्लेबाजी करने का फैसला गलत साबित हुआ और टीम 17.4 ओवर में 17 रन पर ढेर हो गई।
नागालैंड की चार शीर्ष बल्लेबाज किकायांग्ला, ज्योति, कप्तान सेंतिलेम्ला और एलिना खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गई।
नागालैंड की कोई बल्लेबाज दोहरे अंक में नहीं पहुंच सकी। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी सरिबा नौ रन के साथ टीम की शीर्ष स्कोरर रही।
सयाली के अलावा एस ठाकुर ने एक जबकि एम दक्षिणी ने दो विकेट चटकाए। मुंबई की सलामी बल्लेबाजों इशा ओझा और रुशाली भगत ने इसके बाद तीन चौकों और एक छक्के की मदद से चार गेंद में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
![This image has an empty alt attribute; its file name is GEN-NEX-CRICKET-ACADMEY-2-copy.jpg](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2021/02/GEN-NEX-CRICKET-ACADMEY-2-copy.jpg)
![This image has an empty alt attribute; its file name is Adv-anshul.jpg](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2021/03/Adv-anshul.jpg)
![This image has an empty alt attribute; its file name is DLCL-792x1024.jpeg](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2021/02/DLCL-792x1024.jpeg)