Thursday, May 1, 2025
Home Slider टोक्यो ओलंपिक के लिए महिला हॉकी टीम घोषित ,8 अनुभवी और 8 नयी खिलाड़ी शामिल

टोक्यो ओलंपिक के लिए महिला हॉकी टीम घोषित ,8 अनुभवी और 8 नयी खिलाड़ी शामिल

by Khel Dhaba
0 comment

बेंगलुरु। हॉकी इंडिया ने टोक्यो ओंलपिक खेलों 2020 की तैयारियों के अंतिम चरण पर पहुंचने के साथ ही भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी है। हॉकी इंडिया ने गुरुवार को रियो ओलंपिक 2016 से निरंतरता और टोक्यो ओलंपिक के लिए एक नया दृष्टिकोण अपनाने के बीच 16 सदस्यों वाली संतुलित टीम की घोषणा की।

टीम में आठ अनुभवी एवं दिग्गजों, जबकि आठ नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जिन्हें ओलंपिक में पदार्पण करने का मौका मिलेगा। खिलाड़ियों की अंतिम सूची में रानी, सविता, दीप ग्रेस एक्का, सुशीला चानू पुखरामबम, मोनिका, निक्की प्रधान, नवजोत कौर और वंदना कटारिया जैसी आठ दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्हें 36 साल के अंतराल के बाद 2016 के रियो ओलंपिक खेलों में भारतीय महिला टीम का प्रतिनिधित्व करने का अनुभव है।

इन आठों खिलाड़ियों ने भारत के लिए कुल 1492 मैच खेले हैं। ऐसे में इन्हें ओलंपिक मेडल की तलाश में टीम का नेतृत्व करने का काम सौंपा जाएगा। यह भारतीय महिला हॉकी टीम की ओलंपिक खेलों में तीसरी उपस्थिति होगी और उनका लगातार दूसरा दौरा होगा।

टीम इस प्रकार है

गोलीकीपर्स: सविता।
डिफेंडर्स: दीप ग्रेस एक्का, निक्की प्रधान, गुरजीत कौर, उदिता।
मिडफील्डर्स: निशा, नेहा, सुशील चानू पुखरामबम, मोनिका, नवजोत कौर, सलीमा टेटे।
फॉरवार्ड्स: रानी, नवनीत कौर, लालरेम्सियामी, वंदना कटारिया, शर्मिला देवी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights