38 C
Patna
Friday, June 9, 2023

रांची वीमेंस कॉलेज में आयोजित हुई महिला क्रिकेट प्रतियोगिता, कनिका चमकीं

रांची वीमेंस कॉलेज साइंस ब्लॉक के ग्राउंड में सुबह 8 बजे से महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहली बार महिला पत्रकारों ने भी प्रतियोगिता में भाग लिया। मुख्य अतिथि सांसद महुआ मांजी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और क्रिकेट खेल कर टूर्नामेंट का शुभारम्भ किया। विशिष्ट अतिथि के तौर पर एमडीएलएम अस्पताल की डॉ. अर्चना पाठक, वार्ड पार्षद रश्मी खलखो, सहेली राइड के संस्थापक चितरंजन के साथ ही रांची महिला कॉलेज की प्रिंसिपल सुप्रिया रंजन शामिल रही।

प्रतियोगिता में 4 टीम ने भाग लिया जिसमे रांची महिला कॉलेज 1, रांची महिला कॉलेज 2, गोसनर कॉलेज और महिला पत्रकारों की टीम ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में रांची महिला कॉलेज 1 ने रांची महिला कॉलेज 2 को आसानी से हरा कर खिताब जीत लिया। प्रतियोगिता का आयोजन ग्लोब एंटरटेनमेंट एंड इवेंट ग्रुप और रांची वीमेंस कॉलेज एलुमनी एसोसिएशन (गरिमा) के तत्वावधान में किया गया था। इसअवसर पर पूर्व छात्र गरिमा, रत्ना सिंह, गीता, प्रियंका सिसोदिया और वैशाली राज मौजूद रहीं।

इन्हें मिला पुरस्कार
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट : कनिका
बेस्ट बॉलर : सुप्रिया
बेस्ट बैट्स वूमेन : पूनम
बेस्ट फील्डर : हीना

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles