32 C
Patna
Saturday, July 27, 2024

विजय मर्चेंट ट्रॉफी : असम के खिलाफ जीत के इरादे से उतरेगा बिहार, मैच कल से

पटना। विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार और असम के बीच मुकाबला कल से राजधानी के ऊर्जा स्टेडियम में शुरू होगा। इस मैच के सफल संचालन के लिए बीसीसीआई के द्वारा मैच रेफरी हेमंत, अंपायर गणेश चार्थे और प्रेम दीप चटर्जी, ऑनलाइन स्कोरर कौशिक साहा, मैनुअल स्कोरर उत्पल कान्त (बिहार), विडियो एनालिस्ट सिनियर : अभिषेक , विडियो एनालिस्ट जूनियर : ब्रजेश (बिहार) को नियुक्त किया गया है।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा इस मैच के लिए सुनील कुमार सिंह को एंटी करप्शन ऑफिसर, सोनू झा को मैच रेफरी और बीसीसीआई अधिकारीयों का कोर्डिनेटर, जसीम अहमद को चतुर्थ अंपायर सह कोर्डिनेटर, राजू राय को लाइजनिंग ऑफिसर, रणजीत बादल साह को असम टीम का लोकल मैनेजर, डी के पाल को बिहार टीम का लोकल मैनेजर बनाया गया है।

असम टीम इस प्रकार है: 1. मयूख हजारिका (कप्तान), 2. मंजीत देका 3. आर्यन कश्यप 4. राजवीर सिंह, 5. अर्नव वोरा , 6. देबानुज गोश्वामी 7. मित राजकुमार 8. रंजन बिकास दास 9. पी करुनाकर 10. अंकुर गोगोई 11. अर्चिश्मान कश्यप 12. मनाब बार्मन 13. इरफ़ान अंसारी 14. ज़ियाद ज़मान 15. निशांत सिंघानिया। मैनेजर: देबाशीष सिन्हा , प्रमुख कोच: धीरज दास , कोच : अभिजीत दास एवं सुजय तरफदार, ट्रेनर : भाबनेश कुमार , फिजियो : प्रज्ञान प्रतीम बोर्गोहैन
बिहार टीम इस प्रकार है : 1. रौशन कुमार सिंह, 2. यशराज सिंह, 3. राजपाल चौधरी, 4. रौशन कुमार, 5. ओम जी राज, 6. दीपेश कुमार गुप्ता, 7. अनिमेष कुमार, 8. श्रीनिवास कुमार,9. हर्षित आनंद (विकेट कीपर), 10 आदित्य राज (कप्तान), 11. बादल कनुजिया, 12. वाशुदेव सिंह, 13. सौरभ कुमार, 14. आदित्या अनिल राज, 15. अभिषेक आनंद। मैनेजर : मनीष आनंद, कोच – राशिद अली , सहायक कोच : आलोक कुमार, ट्रेनर-देवेश चन्द्र, फिजियो : रवि गोस्वामी

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights