31 C
Patna
Thursday, March 28, 2024

विजय हजारे ट्रॉफी : सूर्य वंश और सचिन के अर्धशतक, बड़ी हार से बचा बिहार

पटना। सूर्य वंश (63 रन, 74 गेंद,5 चौका, 2 छक्का) और सचिन कुमार सिंह (76 रन, 84 गेंद) और फिर बाद में वीर प्रताप सिंह के तेज 31 रन की बदौलत विजय हजारे ट्रॉफी में बिहार गोवा के खिलाफ हार तो नहीं टाल सका पर एक बड़ी हार से बच गया।

बेंगलुरु के अल्लर क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में गोवा ने बिहार को 88 रन से हराया। गोवा ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट पर 329 रन बनाये। जवाब में बिहार की टीम 46.5 ओवर में 241 रन पर ऑल आउट हो गई।

टॉस बिहार के कप्तान आशुतोष अमन ने जीता और क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। गोवा ने पहले बैटिंग करते हुए दर्शन मिसल के नाबाद 107 रन की मदद से निर्धारित 50ओवर में छह विकेट पर 329 रन बनाये। गोवा की ओर से स्नेहाल ने कौथाकर ने 44,केडी एकनाथ ने 63,एसडी लाड ने 55,दीपराज गोवांकर ने 44 रन बनाये।

बिहार की ओर से हर्ष विक्रम सिंह ने 90 रन देकर दो और आशुतोष अमन ने 42 रन देकर 3 विकेट चटकाये।

जवाब में बिहार की टीम की शुरुआत काफी खराब रही। 37 रन पर चार विकेट गिर गए। इसके बाद सूर्यवंश और सचिन कुमार सिंह ने सूझबूझ भरी पारी खेलते हुए बिहार के स्कोर को 174 रन तक पहुंचाया। फिर दो विकेट जल्द गिर गए। इसके बाद वीर प्रताप सिंह ने तेज खेलते हुए टीम के स्कोर एक सम्मानजनक स्थिति में पहुंचा पर वहां से भी जीत काफी दूर थी। बिहार की टीम 46.5 ओवर में 241 पर आउट हो गई। सूर्य वंश और सचिन कुमार सिंह का लिस्ट ए में यह पहला अर्धशतक था।

बिहार की ओर से सूर्य वंश ने 74 गेंद में 5 चौका व 2 छक्का की मदद से 63, सचिन कुमार सिंह ने 84 गेंद में 11 चौका की मदद से 76 और वीर प्रताप सिंह ने 16 गेंद में 5 चौका व 1 छक्का की मदद से नाबाद 31 रन बनाये।
गोवा की ओर से अर्जुन तेंदुलकर ने 32 रन देकर दो, लक्ष्य ए गर्ग ने 42 रन देकर 2, मोहित ने 48 रन देकर 1, फेलिक्स अलेमाओ ने 38 रन देकर 1 और एसडी लाड ने 35रन देकर दो विकेट चटकाये।

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights