Thursday, March 19, 2026
Home Latest डीडीसीए के सीनियर चयन समिति के अध्यक्ष बने वासन

डीडीसीए के सीनियर चयन समिति के अध्यक्ष बने वासन

by Khel Dhaba
0 comment

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अतुल वासन को बुधवार को दिल्ली व जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) की सीनियर चयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वर्ष 2019-20 सीजन में वासन की अध्यक्षता वाली समिति में अनिल भारद्वाज और विनीत जैन, दो अन्य सदस्य होंगे।
वासन को इससे पहले कुछ कथित विज्ञापन संबंधी शिकायतों के बाद 2016 में समिति के चेयरमैन पद से बर्खास्त कर दिया गया था। हालांकि वह 2017-18 सीजन में फिर से इसके चेयरमैन नियुक्त किए गए थे। इस बीच, मयंक तहलान को डीडीसीए की जूनियर चयन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। इस समिति में चेतन शर्मा और प्रदीप चावला भी बतौर सदस्य शामिल हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights