जहानाबाद। हेमन ट्रॉफी अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के पाटलिपुत्र जोन में वैशाली ने अरवल को 33 रन से मात देकर अपने विजय अभियान की शुरुआत की। वैशाली के पहले खेलते हुए 50 ओवर में छह विकेट पर 227 रन बनाये। जवाब में अरवल की टीम 38.1 ओवर में 194 रन पर सिमट गई।
जहानाबाद के एरोड्राम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस वैशाली ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। शुरुआत खराब रही। सलामी बल्लेबाजी शिवम मात्र 3 रन बना कर आउट हो गए लेकिन इसके बाद विवेक राणा (23 रन), अभिषेक कुमार (56 रन), अमन राज (26 रन) और सूरज चौहान (47 रन) और विजय कुमार (नाबाद 44 रन) ने अच्छी बैटिंग कर टीम का स्कोर 50 ओवर में 227 रन पहुंचा दिया। विजय कुमार ने 56 गेंदों में दो चौका व 1 छक्का की मदद से नाबाद 44, सूरज चौहान ने 36 गेंद में 8 चौका व 1 छक्का की मदद से 47, अमन राज ने 26 गेंद में 4 चौका व 1 छक्का की मदद से 26, अभिषेक कुमार ने 132 गेंद में 4 चौका की मदद से 56 और विवेक राणा ने 22 गेंद में 3 चौका व 1 छक्का की मदद से 23 रन बनाये। सोनू कुमार ने 11 रन की पारी खेली।
अरवल की ओर से आशुतोष रंजन ने 50 रन देकर 1, जितेंद्र कुमार ने 38 रन देकर 1, अमित राज ने 51 रन देकर 1, राहुल कुमार ने 33 रन देकर 3 विकेट चटकाये।
जवाब में अरवल की टीम आयुष राज (44 रन) और रिषभ राज (45 रन) की अच्छी बैटिंग के बाद लक्ष्य से पीछे रह गई और उसे 33 रन से मात खानी पड़ी। अरवल की ओर से वेदांत यादव ने 12 गेंद में 3 चौका की मदद से 14, आयुष राज ने 59 गेंद में 5 चौका व 1 छक्का की मदद से 44, अश्विनी कुमार सिंह ने 19 गेंद में 2 चौका 1 छक्का की मदद से 21, रिषभ राज ने 34 गेंद में 8 चौका की मदद से 45, अमित राज ने 23 गेंद में 1 चौका की मदद से 14, आशुतोष रंज ने 13 गेंद में 2 चौका की मदद से 10, जितेंद्र कुमार ने 10 गेंद में 2 चौका व 1 छक्का की मदद से नाबाद 15 रन बनाये।
वैशाली की ओर से नटवर सिंह ने 33 रन देकर 2, राजीव रंजन ने 41 रन देकर 2, आदित्य आनंद ने 39 रन देकर 2, सूरज चौहान ने 43 रन देकर दो विकेट चटकाये। वैशाली के सूरज चौहान को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।