Tuesday, March 10, 2026
Home Slider यूएफा नेशंस फुटबॉल लीग : रोनाल्डो ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में गोल का शतक पूरा किया

यूएफा नेशंस फुटबॉल लीग : रोनाल्डो ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में गोल का शतक पूरा किया

by Khel Dhaba
0 comment

सेंट डेनिस/ स्टॉकहोम। स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में 100 गोल करने वाले दुनिया के दूसरे फुटबॉलर बन गये हैं। रोनाल्डो ने यह उपलब्धि मंगलवार को पुर्तगाल की नेशन्स लीग में पुर्तगाल बनाम स्वीडन मैच में हासिल की। इस मैच में पुर्तगाल ने स्वीडन पर 2-1 से जीत हासिल की।

ग्रीजमैन का शानदार प्रदर्शन, फ्रांस ने फिर क्रोएशिया को हराया
एंटोनी ग्रीजमैन के शानदार प्रदर्शन से फ्रांस ने विश्व कप फाइनल की पुनरावृत्ति करते हुए नेशन्स लीग फुटबाल टूर्नामेंट में क्रोएशिया को 4-2 से हराया।
ग्रीजमैन ने 43वें मिनट में पहला गोल करने के बाद डयोट उपामेकानो को तीसरा गोल करने में मदद की। ग्रीजमैन के पास एक और गोल करने का मौका था लेकिन उन्होंने स्थानापन्न खिलाड़ी ओलिवर गिरोड को पेनल्टी लेने को कहा जिन्होंने 77वें मिनट में गोल करने में कोई गलती नहीं की। गिरोड अब माइकल प्लाटिनी के राष्ट्रीय रिकार्ड से केवल एक गोल पीछे हैं।


इस बीच डोमिनिक लिवाकोविच ने आत्मघाती गोल किया। फ्रांस ग्रुप तीन में पुर्तगाल की बराबरी पर है लेकिन गोल अंतर में उससे पीछे है। पुर्तगाल ने एक अन्य मैच में स्वीडन को 2-1 से हराया। बेल्जियम ने एक मैच में आइसलैंड को 5-1 से हराया जबकि इंग्लैंड ने डेनमार्क से गोलरहित ड्रा खेला।



पुर्तगाल ने स्वीडन को 2-1 से हराया
रोनाल्डो ने यह उपलब्धि मंगलवार को पुर्तगाल की नेशन्स लीग में स्वीडन पर 2-1 से जीत के दौरान हासिल की। उन्होंने 25 मीटर की दूरी से फ्री किक पर टीम की तरफ से पहला गोल दागा और इस तरह से अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में गोल का शतक पूरा किया।
अपना 165वां मैच खेल रहे रोनाल्डो से पहले केवल ईरान के स्ट्राइकर अली देई ने ही अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में गोल का शतक पूरा किया था।
रोनाल्डो ने इसके बाद टीम की तरफ दूसरा गोल भी किया। वह अब देई के 109 गोल के रिकार्ड को पीछे छोड़ने से केवल नौ गोल पीछे हैं। देई 1993 से 2006 तक ईरान की तरफ से खेले थे।

पांच बार वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गये रोनाल्डो के नाम पर चैंपियन्स लीग में सर्वाधिक 131 गोल करने का रिकार्ड भी है जो उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी लियोनेल मैसी से 16 अधिक है। वह लगातार 17वें वर्ष अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर में गोल करने में सफल रहे।

यह है रोनाल्डो इंटरनेशनल गोल रिकॉर्ड

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights