Home बिहारक्रिकेट 30 सितंबर से लगेगा दो दिवसीय अंडर-19 मेंस खिलाड़ियों का conditioning camp : बीसीए सचिव

30 सितंबर से लगेगा दो दिवसीय अंडर-19 मेंस खिलाड़ियों का conditioning camp : बीसीए सचिव

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 27 सितंबर। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के मानद सचिव अमित कुमार ने अगले महीने से शुरू होने वाली बीसीसीआई के घरेलू सत्र 2023-24 के मद्देनजर अंडर-19 मेंस टूर्नामेंट में बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाले संभावित खिलाड़ियो को 30 सितंबर और 01 अक्टूबर 2023 दो दिवसीय स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कैंप के लिए राजधानी पटना के शहीद वीर कुंवर सिंह आज़ादी पार्क में बुलाया है और कहा है कि बिहार के होनहार खिलाड़ी अपने खेल पर ध्यान केन्द्रित करें
सचिव ने कहा कि आपको प्रतिभा के अनुरूप उचित प्लेटफॉर्म देने का हर संभव प्रयास कर रहा हूं और विशेष तौर पर समयाभाव के कारण इस दो दिवसीय कैंप में आप अपने आपको शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखने का प्रयास करें जिसके लिए अनुभवी कोच और चयनकर्ता आपको मार्गदर्शित भी करेंगे।

बीसीए मीडिया कमेटी के चेयरमैन कृष्णा पटेल ने बताया कि मानद सचिव अमित कुमार द्वारा जारी अंडर -19 मेंस खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्टेड सूची की पत्रांक संख्या BCA/052/SO/23-24 में चयनित खिलाड़ी हीं दिनांक 30 सितंबर 2023 को सुबह 8 बजे तक पटना के दारोगा राय पथ स्थित कर्पूरी कम्युनिटी हॉल में आवश्यक दस्तावेज में शामिल 2 रंगीन फोटोग्राफ, डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र, प्रमाणित पता के तौर वोटर आईकार्ड, आधार कार्ड अथवा पासपोर्ट, पैन कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पिछले 3 वर्षों का शैक्षणिक अंक प्रमाण पत्र और कैंसिल चेक के साथ रिपोर्ट करेंगे। जिनका कैंप स्तरीय कोच व चयनकर्ताओं की देखरेख में संपन्न होगी।

कैंप में शामिल होने वाले खिलाड़ी निम्न इस प्रकार है :-

  1. विकास कृष्णा (जहानाबाद), 2. अंशु राज (गोपालगंज), 3. मयंक जयदेव, विकेटकीपर (रोहतास), 4. आयुष अग्रवाल (पटना) 5. नंदकिशोर, विकेटकीपर (लखीसराय), 6. तथागत आनंद (दरभंगा), 7. अजिंक्य वत्स ( बेगूसराय) 8. अनुभव त्रिपाठी (अरवल), 9. सत्यम कुमार (पटना) 10. मोहित कुमार (नालंदा) 11. अभिषेक आनंद (मुंगेर) , 12. विपुल कुमार (दरभंगा), 13. आयुष कुमार (समस्तीपुर), 14. पीयूष गौर (भागलपुर), 15. करण कुमार (पटना), 16. चंदन शिरात, (भोजपुर), 17. ऋषभ राज (पटना), 18. सुयश अंबस्ठा (जहानाबाद), 19. पुष्पराज कुमार (पटना), 20. अरूनव सिंह (पटना) 21. आकाश गौरव (गया) 22. आदित्य कुमार (वेस्ट चंपारण), 23. विनीत कुमार यादव (गोपालगंज), 24. अमन कुमार (कैमूर), 25. मयंक कुमार (बक्सर), 26. अभय कुमार, विकेटकीपर (अरवल), 27. नासिर खान (कैमूर), 28. अजीत कुमार सिंह (कैमूर), 29. अश्विनी राज (बेगूसराय), 30. आदर्श कुमार (समस्तीपुर), 31. यशराज (समस्तीपुर) 32. चिराग मिश्रा, (दरभंगा), 33. रजनीश कुमार (समस्तीपुर), 34. सुजल कुमार (सुपौल), 35. शिवम सिंह (गोपालगंज), 36. मोहित चौरसिया, (ईस्ट चंपारण), 37. रितेश कुमार, (ईस्ट चंपारण), 38. विनय कुमार , (सारण), 39. सुयश झा, विकेटकीपर (भागलपुर), 40. अमन कुमार, (पटना), 41. आदित्य राज, (पटना), 42. पीयूष नंदन, (जहानाबाद), 43. सनी राज, (बक्सर), 44. विराज यादव, (भागलपुर), 45. प्रतीक राज, (पटना), 46. आयुष कुमार सिंह, (भागलपुर), 47. विनीत चौधरी, (बांका), 48. सुनील कुमार, (पटना), 49. दीपू कुमार रावत, (जहानाबाद), 50. शिवम कुमार, (मुंगेर), 51. हर्ष वर्मा, (पटना), 52. नंदकिशोर, (पटना), 53. गोपाल गर्ग, (लखीसराय), 54. आर्यन कुमार, (मुंगेर), 55. सौरभ कुमार, (पटना), 56. रोशन सिंह, (भोजपुर), 57. अमित राज, (पटना), 58. दीपक कुमार, (सीतामढ़ी), 59. दीपक कुमार सिंह, (नवादा), 60. सुमित कुमार सिंह, (सुपौल), 61. अदनान अहमद, (पूर्णिया),62. आदित्य कुमार (पूर्वी चंपारण) , 63. यश चौधरी (पूर्वी चंपारण) !

बीसीए के इंचार्ज कार्यपालक पदाधिकारी धर्मवीर पटवर्धन ने कहा कि बिहार क्रिकेट एसोसिएसन के मानद सचिव द्वारा घोषित अंडर -19 मेंस खिलाड़ियों की दो दिवसीय इस स्ट्रैंथ एंड कंडीशनिंग कैंप के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिसमें सभी खिलाड़ियों को ठहरने सहित उत्तम खान- पान की व्यवस्था बिहार क्रिकेट संघ द्वारा किया जाएगा ।
कैंप से संबंधित विषय की विशेष जानकारी के लिए बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की वेबसाइट www.biharcricketassociations.com पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं अथवा किसी खिलाड़ी को किसी प्रकार की परेशानी होती है तो मोबाइल नंबर 7488511660 पर संपर्क कर सकते हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights