Thursday, March 5, 2026
Home Slider टॉप सीड ओपन Tennis : साबालेंका अगले दौर में, कोंटा बाहर

टॉप सीड ओपन Tennis : साबालेंका अगले दौर में, कोंटा बाहर

by Khel Dhaba
0 comment

लेक्सिंगटन। वल्र्ड नंबर-11 आर्यना साबालेंका ने विजयी वापसी करते हुए टॉप सीड ओपन में अमेरिका की मेडिसन ब्रेंगल को मात दे दूसरे दौर में जगह बना ली है। नंबर-2 सीड बेलारूस की इस खिलाड़ी ने ब्रेंगल को 6-1, 6-7(5), 6-2 से मात दी। सोमवार को खेला गया यह मैच तकरीबन ढाई घंटे चला।
डब्ल्यूटीए ने साबालेंका के हवाले से लिखा है, ब्रेंगल काफी शानदार खेलीं। वह कोर्ट पर अच्छा मूव कर रही थीं। यह काफी मुश्किल था। मैं सिर्फ मैच में रहना चाहती थी, स्पष्ट सोचना चाहती थी और अंत तक लड़ना चाहती थी, जैसी मैं हमेशा करती हूं। मैं टेनिस की वापसी का इंतजार कर रही थी।
इस टूर्नामेंट के एक अन्य मैच में विश्व नंबर-15 योहाना कोंटा दूसरे राउंड में नहीं जा सकीं। चेक गणराज्य की मारिया बाउज्कोवा ने उन्हें 6-4, 6-4 से हराया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights