Home Slider Tokyo Olympic LIVE तीरंदाजी : 9वें नंबर के साथ पूरा हुआ दीपिका कुमारी का रैंकिंग राउंड

Tokyo Olympic LIVE तीरंदाजी : 9वें नंबर के साथ पूरा हुआ दीपिका कुमारी का रैंकिंग राउंड

by Khel Dhaba
0 comment

टोक्यो 2020 के पहले दिन महिला तीरंदाजी का रैंकिंग राउंड पूरा हो चुका है। भारत की दीपिका कुमारी ने मिश्रित प्रदर्शन के साथ 9वें नंबर पर रहते हुए रैंकिंग राउंड पूरा किया है। अब राउंड-ऑफ-64 में भूटान की करमा से दीपिका का मुकाबला होगा। रैंकिंग राउंड में दीपिका चौथी पोजिशन तक आ गई थीं, लेकिन फिर नीचे खिसक गईं। रियो ओलंपिक 2016 में वह रैंकिंग राउंड में 20वें स्थान पर थीं।

दीपिका के तीर दूसरे हाफ के आखिरी सेट में भी लक्ष्य से दूर ही रहे और उन्होंने 54 का स्कोर किया। इसके साथ ही उनका कुल स्कोर 663 का रहा।

इस सेट की खास बात मेजबान जापान की यामाउची आजुसा का प्रदर्शन रहा। पिछले सेट तक दीपिका के साथ चल रहीं आजूसा ने इस सेट में 56 अंक बटोरे और 665 अंक के साथ 7वें स्थान पर रहीं। यह उनका पर्सनल बेस्ट परफार्मेंस है। पहले तीन स्थान कोरिया की एएन सैन, जांग और कंग के कब्जे में रहे। इन तीनों ने क्रम से 680, 677 और 675 अंक के साथ राउंड पूरा किया।

दीपिपका नौवें स्थान पर रहीं
दीपिका कुमारी दूसरे हाफ के छठे सेट के बाद नौवें नंबर पर फिसल गईं। में भी फिर से सातवें नंबर पर चल गई हैं। छठे सेट में दीपिका ने मात्र 54 अंक बटोरे। उनके अब कुल 663 अंक रहे। कोरिया की AN SAN ने 680 अंक के साथ पहले स्थान पर कब्जा बनाया हुआ है।

दीपिपका फिर सातवें नंबर पर
दीपिका कुमारी दूसरे हाफ के पांचवें सेट में भी फिर से सातवें नंबर पर चल गई हैं। पांचवें सेट में दीपिका ने मात्र 53 अंक बटोरे। उनके अब कुल 609 अंक हैं। कोरिया की AN SAN ने 624 अंक के साथ पहले स्थान पर कब्जा बनाया हुआ है।

दीपिपका अब छठे नंबर पर
दीपिका कुमारी की लय दूसरे हाफ के चौथे सेट में भी वापसी की और 58 अंक बटोर कर छठे नंबर पर आ गई हैं। उनके अब कुल 556 अंक हैं।कोरिया की AN SAN ने 568 अंक के साथ पहले स्थान पर कब्जा बनाया हुआ है।

दीपिपका ने की वापसी, सातवें नंबर पर
दीपिका कुमारी की लय दूसरे हाफ के तीसरे सेट में वापसी और 56 अंक बटोर कर सातवें नंबर पर आ गई हैं। उनके अब कुल 498 अंक हैं।कोरिया की AN SAN ने 513 अंक के साथ पहले स्थान पर कब्जा बनाया हुआ है।

फिर बिगड़ी दीपिका कुमारी की लय, 8वें नंबर पर खिसकीं
दीपिका कुमारी की लय दूसरे हाफ के दूसरे सेट में बिगड़ गई और इस सेट में महज 53 अंक बटोरने के चलते वो 8वें नंबर पर खिसक गई हैं। उनके अब कुल 442 अंक हैं।कोरिया की AN SAN ने 457 अंक के साथ पहले स्थान पर कब्जा बनाया हुआ है।

दूसरे हाफ के पहले सेट के बाद भी दीपिका का चौथा नंबर बरकरार
भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी ने पहले हाफ के आखिरी दो सेट में जो रफ्तार पकड़ी थी, वो दूसरे हाफ के पहले सेट में भी दिखाई दी। महिला तीरंदाजी रैंकिंग राउंड के दूसरे हाफ के पहले सेट में दीपिका ने 55 अंक बटोरकर कुल अंक 389 कर लिए हैं और उनका चौथा स्थान बरकरार है।

पहले हाफ के बाद Deepika चौथे नंबर पर
टोक्यो 2020 की महिला तीरंदाजी रैंकिंग राउंड का पहला हाफ पूरा हो चुका है। भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी ने जोरदार वापसी करते हुए 14वें से सीधे चौथे नंबर पर अपना कब्जा जमाया है। उनके कुल 334 अंक रहे हैं। अभी दूसरा हाफ खेलना बाकी है। पहले हाफ के बाद दीपिका कुमारी से आगे कोरिया की एएन सैन (345 अंक), कोरिया की ही मिन्ही जांग (339 अंक) और अमेरिका की मैकेंजी ब्राउन (336 अंक) चल रही हैं।

दीपिका ने की वापसी

दीपिका कुमार ने जोरदार वापसी की है। महिला तीरंदाजी रैंकिंग राउंड के पहले हाफ के 5वें और 6वें सेट में दीपिका ने वापसी करते हुए 59 और 57 के जबरदस्त स्कोर किए और 14वें से चौथे नंबर पर आ गई हैं। उनका कुल स्कोर 334 हो चुका है।

टोक्यो 2020 में भारतीय आगाज बहुत बेहतर नजर नहीं आ रहा है। भारत के लिए तीरंदाजी में पदक की पुख्ता आस मानी जा रही दीपिका कुमारी एक बार फिर इस बड़े इवेंट में पूरे रंग में नहीं दिख रही हैं। महिला रैंकिंग राउंड के पहले हाफ के चौथे सेट में 51 अंक के फीके प्रदर्शन के बाद दीपिका का स्कोर 218 हो गया है और वे 14वें स्थान पर खिसक गई हैं।

पहले हाफ के तीन सेट में दीपिका पीछे हैं
टोक्यो 2020 की महिला तीरंदाजी रैंकिंग राउंड के पहले हाफ के दो सेट पूरे हो चुके हैं। भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी ने अब तक 167 का कुल स्कोर किया है। उन्होंने पहले सेट में 56 और दूसरे सेट में 55 का स्कोर बनाया, जबकि तीसरे सेट में उन्होंने 56 अंक बटोरे। वे फिलहाल 10वें नंबर पर बनी हुई हैं। दीपिका कुमारी ने अब तक तीन सेट में जो 167 अंक बनाए हैं, उनमें पहले सेट में 3 बार 10 का होल, जबकि दूसरे और तीसरे सेट में 2-2 बार 10 का होल बनाया है। कोरिया की एएन सैन ने बढ़त बरकरार रखी है। सैन 174 अंक के साथ पहले स्थान पर चल रही हैं।

72 तीरों का होता है रैंकिंग राउंड
आपको बता दें कि तीरंदाजी का रैंकिंग राउंड 72 तीरों का होता है, जो दो हाफ में खेला जाता है। हर हाफ में 6-6 सेट होते हैं और हर सेट में 6 तीर चलाने होते हैं। कुल 720 अंक दांव पर होते हैं।


मुकाबले में कोरिया की AN SAN सबसे आगे बनी हुई हैं। एएन सान के हैं 116 अंक। भारतीय तीरंदाज Deepika KUMARI को विशेषज्ञों ने इस बार रजत पदक का मजबूत दावेदार माना है। इसका कारण है उनके सामने कोरिया की चुनौती। कोरियाई खिलाड़ी KANG Chaeyoung ने 2019 में 692 अंक का विश्व रिकॉर्ड कायम किया था। यदि Deepika ने Kang की चुनौती को तोड़ दिया तो वे स्वर्ण पदक लेकर ही भारत लौटेंगी।

भारत के इतिहास की सबसे सफल तीरंदाज़ दीपिका कुमारी छोटी आयु से ही खेल में सटीक निशाना लगाती आ रही हैं। केवल 16 की उम्र में दीपिका कुमारी ने 2010 राष्ट्रमंडल खेल में व्यक्तिगत और टीम स्वर्ण पदक जीते थे, और पिछले एक दशक में उन्होंने तीरंदाज़ी की दुनिया में कई ऊंचाइयां भी छूईं हैं। टोक्यो 2020 लगातार तीसरा ओलंपिक खेल है जिसमे वह भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

पुरुष सिंगल स्कल्स के हीट मुकाबले पूरे
सी फॉरेस्ट वाटरवे में रोइंग की पुरुष सिंगल स्कल्स के हीट मुकाबले पूरे हो चुके हैं। पहली हीट में दो बार के विश्व चैंपियन और रियो ओलंपिक खेल 2016 के कांस्य पदक विजेता Kjetil Borch (NOR) ने बाजी मारी है, जबकि दूसरी हीट में Stefanos Ntouskos (Greece) और तीसरी हीट में Sverri Nielsen (DEN) विजेता रहकर अंतिम-8 में पहुंचे हैं। चौथी हीट Trevor Jones (CAN) के नाम रही। पांचवी हीट में Damir Martin (CRO) और छठी हीट में Oliver Zeidler (GER) ने बाजी जीती।

टोक्यो 2020 में रोइंग के पुरुष सिंगल स्कल्स इवेंट की हीट के मुकाबले शुरू हो चुके हैं। सी फॉरेस्ट वाटरवे में ये मुकाबले चल रहे हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights