Wednesday, November 12, 2025
Home बिहारअन्य बिहार स्कूली तलवारबाजी में तिरहुत प्रमंडल सब पर भारी

बिहार स्कूली तलवारबाजी में तिरहुत प्रमंडल सब पर भारी

113 अंकों के साथ ओवरऑल विजेता बना

by Khel Dhaba
0 comment

मोतिहारी, 1 नवंबर।  राज्य स्तरीय विद्यालय तलवारबाजी खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए तिरहुत प्रमंडल ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखा। प्रतियोगिता के अंडर-19 बालिका वर्ग में तिरहुत की खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

फॉयल स्पर्धा में सुप्रिया कुमारी (तिरहुत) ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि चंदा कुमारी (तिरहुत) ने रजत पदक अपने नाम किया। कली कुमारी (तिरहुत) और निशा भारती (पटना) को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

ईपी स्पर्धा में काजल कुमारी (पटना) ने स्वर्ण पदक हासिल किया। अनुष्का कुमारी (तिरहुत) को रजत और खुशबू कुमारी (तिरहुत) तथा नाविका कुमारी (पटना) को कांस्य पदक मिला।
सेबर स्पर्धा में मायावती (पटना) ने स्वर्ण, आरसी आनन्द (भागलपुर) ने रजत, जबकि खुशी कुमारी (पटना) और श्रुति प्रिया (भागलपुर) ने कांस्य पदक जीता।

यह भी पढ़ें : राष्ट्रीय स्कूल गेम्स वुशू में बिहार ने जीते चार पदक

अंडर-19 बालक वर्ग में भी तिरहुत के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा।
फॉयल स्पर्धा में मंजीत कुमार (तिरहुत) ने स्वर्ण, मनीष कुमार (पटना) ने रजत, जबकि वैभव विशाल (तिरहुत) और अभिषेक राज (पटना) ने कांस्य पदक जीता।
ईपी स्पर्धा में रवि कुमार यादव (तिरहुत) ने स्वर्ण, रितिक राज (मुंगेर) ने रजत, जबकि प्रेम कुमार (तिरहुत) और सन्नी कुमार (पटना) ने कांस्य पदक जीता।
सेबर स्पर्धा में मनु कुमार (तिरहुत) ने स्वर्ण, प्रदीप कुमार (तिरहुत) ने रजत, जबकि बिन्नी कुमार (पटना) और भास्कर पाण्डेय (तिरहुत) ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

टीम परिणाम:
अंडर-19 वर्ग में तिरहुत प्रमंडल ने बालक वर्ग में 21 अंक और बालिका वर्ग में 14 अंक के साथ संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। वहीं पटना प्रमंडल बालक वर्ग में 6 अंक और बालिका वर्ग में 12 अंक के साथ उपविजेता रहा।

सभी आयु वर्गों — अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 — के सम्मिलित अंकों में तिरहुत प्रमंडल ने 113 अंकों के साथ ओवरऑल विजेता का खिताब अपने नाम किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights