30 C
Patna
Friday, October 18, 2024

प्रथम रैंकिंग झारखंड राज्य Table Tennis प्रतियोगिता का हजारीबाग में शानदार आगाज

हजारीबाग, 14 जून। प्रथम रैंकिंग झारखंड राज्य टेबुल टेनिस प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तरी छोटा नागपुर के डीआईजी सुनील भास्कर, विशिष्ट अतिथि श्रद्धानंद सिंह एवं हजारीबाग ओलंपिक संघ के अध्यक्ष हर्ष अजमेरा, झारखंड राज्य टेबुल टेनिस संघ के मुख्य संरक्षक जयकुमार सिंन्हा, सचिव समरजीत सिंह एवं हजारीबाग टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह, सचिव भैया मुरारी सिन्हा ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

प्रथम रैंकिंग झारखंड राज्य टेबल टेनिस प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर 17 बालक एवं बालिका अंडर-19 बालक एवं बालिका अंडर 15 बालक एवं बालिका और पुरुष वर्ग के राउंड ऑफ़ 64 और राउंड ऑफ़ 32 के मैच खेले गए। अंडर-17 बालक वर्ग के खेले गए मैच में गिरिडीह के समर्थ गुप्ता ने रांची के अमन मिंज को कड़े मुकाबले में 3-2 (12-14, 7-11,14-12,11-8,11-8)से जबकि अंडर 19 बालिका वर्ग में गढ़वा की अंजली कुमारी ने पूर्वी सिंहभूम के अंशिका महाजन को 3-2(5-11, 10-12,11-6,11-9,13-11) से वहीं हजारीबाग के अर्नव अग्रवाल ने गढ़वा के हर्षित कुमार पांडेय को 3-2( 11-9, 8-11, 11-6, 9-11, 11-9) से अंडर 17 बालक वर्ग में पूर्वी सिंहभूम के अरूणाअरूणभ साहा ने रांची के आयुष बनर्जी को 3-0( 11-6, 11-6, 11-9) से हरा कर अगले चक्र में प्रवेश किया| मैच में मुख्य रेफरी की भूमिका संदीप साहा ने जबकि सहायक रेफरी की भूमिका किरण बिहारी शुक्ला, अंपायर के रूप में कमलेश कुमार दुबे, एल एन मित्रा, रविंद्र कुमार अरुण डे, ज्योति यादव गोकुल कुमार, सुजल गंगोत्री, गौरव कुमार एवं सुधांशु रंजन ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर हजारीबाग टेबुल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष सोमा डे अग्रवाल, बहादुर राम एवं कोषाध्यक्ष अमित मल्होत्रा और खेल प्रेमी के साथ-साथ विभिन्न जिलों से आए हुए सचिव,कोच ,मैनेजर अभिभावक एवं खिलाड़ी उपस्थित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Verified by MonsterInsights