Thursday, March 19, 2026
Home Slider धौनी के साथ सुरेश रैना ने भी लिया क्रिकेट से संन्यास, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

धौनी के साथ सुरेश रैना ने भी लिया क्रिकेट से संन्यास, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

by Khel Dhaba
0 comment

नई दिल्‍ली। पिछले डेढ़ दशक में सीमित ओवरों के क्रिकेट में भारत के शीर्ष खिलाड़ियों में शामिल रहे सुरेश रैना ने अपने पसंदीदा कप्तान और मेंटर महेंद्र सिंह धोनी के नक्शेकदम पर चलते हुए शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की।

धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने लाखों प्रशंसकों के लिए लिखा ‘अब मुझे रिटायर्ड समझा जाए’ जिसके कुछ ही मिनटों बाद रैना ने भी संन्यास की घोषणा कर दी।

रैना ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘माही (महेंद्र सिंह धोनी) आपके साथ खेलना शानदार रहा। पूरे गर्व के साथ इस यात्रा में मैं आपका साथ देता हूं। धन्यवाद भारत। जय हिंद।’’ तैंतीस साल के रैना दुनिया के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने खेल के तीनों प्रारूपों में शतक जड़े हैं। उन्होंने 18 टेस्ट, 226 वनडे और 78 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

रैना ने 2011 विश्व कप में भारत की खिताब जीत के दौरान आस्ट्रेलिया के खिलाफ महत्वपूर्ण नाबाद पारी खेली थी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights