रांची। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए पूरे देश में हुए लॉकडाउन के कारण सारे चीज बंद हो गए हैं। सभी अपने-अपने घरों में बंद है। ऐसे में कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड अपने टेक्निकल ऑफिसियल व प्रशिक्षकों के लिए बिना मैदान में गए ट्रेनिंग की व्यवस्था की गई है। सोमवार को आयोजित ऑनलाइन ट्रेनिंग प्रोग्राम में दोणाचार्य अवार्डी पदम्श्री श्रीमती डॉ सुनील दबास ने सबों तकनीकी जानकारी दी। इस ऑनलाइन ट्रेनिंग प्रोग्राम में राजस्थान राज्य कबड्डी संघ के अध्यक्ष तेजस्वी सिंह गहलोत भी शामिल हुए और उन्होंने इन सबों को टिप्स दिया।

कार्यक्रम में श्रीमती डॉ. सुनीला दबास ने कबड्डी की नई-नई जानकारी से सभी को अवगत कराया। साथ ही साथ उन्होंने खिलाड़ियों, रेफरी एवं अंपायरों को किस प्रकार मनोवैज्ञानिक रूप से अपने आप को तैयार कर सकते हैं के बारे में बताया। अंपायरों एवं रेफरी को मैच में अपने कार्यप्रणाली में एंजॉयसिटी होने पर किस प्रकार मनोवैज्ञानिक रूप से उबर सकते हैं।
राजस्थान राज्य कबड्डी संघ के अध्यक्ष तेजस्वी सिंह गहलोत ने कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड को इस कार्य के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि संघ के सचिव विपिन कुमार सिंह ने अच्छी पहल की है।
कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के सचिव विपिन कुमार सिंह ने बताया कि अब इस कार्यक्रम में विदेशों के भी तकनीकी पदाधिकारी और महासचिव इसमें शामिल होने लगे हैं। उन्होंने बताया कि कल ठीक 3:00 बजे पदम श्री एवं अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अजय ठाकुर रूबरू होंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का कबड्डी अड्डा पर इसका सीधा प्रसारण होगा।