Wednesday, March 18, 2026
Home Slider स्टीवन डायस को ओडिशा एफसी ने सहायक कोच बनाया

स्टीवन डायस को ओडिशा एफसी ने सहायक कोच बनाया

by Khel Dhaba
0 comment

भुवनेश्वर। पूर्व भारतीय अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर स्टीवन डायस को ओडिशा एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सत्र से पहले नया सहायक कोच नियुक्त किया है। क्लब ने बयान में कहा कि छत्तीस साल के पूर्व मिडफील्डर ने ओडिशा एफसी से एक साल का करार किया है। राष्ट्रीय टीम के अलावा कई मशहूर क्लब जैसे एयर इंडिया, महिंद्रा यूनाईटेड, चर्चिल ब्रदर्स, दिल्ली डायनामोस और मुंबई एफसी के लिये खेलने वाले डायस पिछले साल सहायक कोच के तौर पर जमशेदपुर एफसी से जुड़ गये थे। ओडिशा एफसी ने उनके अलावा स्पेन के ‘स्ट्रेंथ एवं कंडिशनिंग’ कोच जोआन कैसानोवा को भी आगामी सत्र के लिये वापस शामिल किया है। ओडिशा एफसी के मुख्य कोच स्टुअर्ट बैक्सटर ने कहा, ‘‘स्टीवन का करियर बतौर फुटबॉलर सफल रहा और खिलाड़ी उनसे प्रेरणा लते हैं। वह हमारे लिये काफी अहम होंगे। ’’

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights