Saturday, March 14, 2026
Home Slider क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका को लेकर स्मिथ का बड़ा बयान, कहा-‘कैंसर’ है इसका ‘आंतरिक एजेंडा’

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका को लेकर स्मिथ का बड़ा बयान, कहा-‘कैंसर’ है इसका ‘आंतरिक एजेंडा’

by Khel Dhaba
0 comment

जोहांसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान और क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) के क्रिकेट महानिदेशक ग्रीम स्मिथ ने क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका बोर्ड को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि संगठन के अंदर ‘आंतरिक एजेंडा’ हैं जो ‘कैंसर’ बन गया है।

स्मिथ ने संकेत किए कि वरिष्ठ पदों पर बैठे कुछ लोगों के काम ने संगठन को बदनाम किया और मीडिया में चीजों के ‘लीक’ होने से मौजूदा आंतरिक समस्याएं पैदा हुईं।

‘न्यूज24.कॉम’ ने स्मिथ के हवाले से कहा, मुझे लगता है कि पिछले कुछ समय से यह संगठन के अंदर कैंसर है और चीजों में सुधार नहीं हो रहा है।

उन्होंने कहा, आप जानने का प्रयास करते हो कि इस संगठन में वरिष्ठ पदों में बैठे कौन लोग ऐसा कर रहे हैं और क्यों? उनका लक्ष्य क्या है? क्या वे क्रिकेट की सेवा कर रहे हैं? यह स्पष्ट है कि कोई हाई प्रोफाइल पद पर बैठा व्यक्ति, व्यावसायिक पक्ष से जुड़ा या बोर्ड से जुड़ा, ही ऐसा कर रहा है क्योंकि जो चीजें लीक हुई वो संगठन में उनके पास ही हो सकती थीं।

पूर्व सलामी बल्लेबाज स्मिथ सीईओ थबांग मोरोए को निलंबित किए जाने के बाद पिछले साल दिसंबर में सीएसए से क्रिकेट महानिदेशक के रूप में जुड़े थे। वह तब से दो साल का अनुबंध कर चुके हैं जिसे तीसरे कार्यकाल के लिए बढ़ाए जाने का विकल्प है।

इस खबर में सीएसए अध्यक्ष क्रिस नेनजानी का भी हवाला दिया गया है जिन्होंने कहा कि उन्हें मीडिया को सूचना लीक करने वाले कुछ लोगों की जानकारी है और पिछले लगभग 18 महीने से यह संगठन के अंदर समस्या बना हुआ है।

नेनजानी ने कहा, इसने काफी लोगों को प्रभावित किया है। इस मुद्दे पर मैं भी बोर्ड के साथ नाखुशी जाहिर कर चुका हूं। स्मिथ ने कहा कि क्रिकेट महानिदेशक के रूप में उनकी और उनके स्टाफ की नियुक्ति जिसमें मुख्य कोच मार्क बाउचर भी शामिल हैं, अनुचित है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights