Monday, March 9, 2026
Home Slider कुशल खेल प्रशासक आरके वर्मा उर्फ निप्पू नहीं रहे, बिहार खेल जगत शोकाकुल

कुशल खेल प्रशासक आरके वर्मा उर्फ निप्पू नहीं रहे, बिहार खेल जगत शोकाकुल

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। पटना ही नहीं बिहार खेल जगत के लिए बुधवार की सुबह बुरी खबर लेकर आई। पूर्व क्रिकेटर व खेल प्रशासक आरके वर्मा उर्फ निप्पू हम लोगों के बीच नहीं रहे। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरा खेल जगत शोकाकुल हो गया।

आरके वर्मा पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव हुए थे और उनका इलाज पटना के निजी अस्पताल में चल रहा था पर वे कोरोना को मात नहीं दे पाये।

स्व. आरके वर्मा बिहार राज्य पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड में अवर सचिव पद पर कार्यरत थे। उन्होंने अपने क्रिकेट कैरियर की शुरुआत कमला नेहरू क्रिकेट क्लब की ओर से की थी। वे बेसबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव थे। वे पटना जिला क्रिकेट संघ से भी जुड़े हुए थे। इन सबों से अलग वे अत्यंत मिलनसार,बड़े दिल के इंसान,सब को सम्मान देने वाले व्यक्ति थे।

उनके आकस्मिक निधन से पूरा बिहार खेल जगत शोकाकुल है। खेलढाबा.कॉम परिवार से ईश्वर से कामना करता है कि उनके परिवार को इस दुख की घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights