सीतामढ़ी, 23 अप्रैल। बीसीए रणधीर वर्मा मेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में मिथिला जोन के मुकाबले में सीतामढ़ी ने जीत की हैट्रिक लगाई।
स्थानीय जानकी स्टेडियम में बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी में चल रहे इस टूर्नामेंट में सीतामढ़ी ने मुजफ्फरपुर को 76 रनों से हरायाl
मुजफ्फरपुर ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सीतामढ़ी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 269 बना कर 270 का लक्ष्य दिया। राघव आर्या ने 51 रन, नुरैन ने 39 रन, वैभव ने 26 रन और प्रियांशु ने 24 बनाएl
मुजफ्फरपुर के गेंदबाज आर्यन ने 3 विकेट, आकाश, आदित्य, उत्कर्ष, शुभम ने 1–1 विकेट लिया।
जबाब में मुजफ्फरपुर की टीम 45.2 ओवर में ऑल आउट होकर 193 रन ही बना सकी। मुजफ्फरपुर की ओर से आदित्य ने 33 रन, उत्सव ने 29 रन और आर्यन ने 23 रन बनायाl सीतामढी टीम के गेंदबाज आयुष श्रीवास्तव ने 3, वैभव, प्रियांशु और राघव ने 2–2 विकेट लिया।
राघव आर्या को शानदार 51 रन और 2 विकेट हासिल करने पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सीईओ श्याम किशोर के द्वारा दिया गयाl
Also Read : BCA RANDHIR VERMA U-19 ONE DAY TROPHY में कैमूर जीता
मैच के अम्पायर राजेश कुमार व शोभित कुमार सिंह, स्कोरर रोहित व नीरज थेl सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ के सचिव ज्ञान प्रकाश ऊर्फ रिंकू सिंह ने बताया कि 24 अप्रैल गुरुवार को मधुबनी बनाम मुजफ्फरपुर टीम के बीच मैच खेला जायेगाl मौके पर संयोजक विवेक मिश्र, पंकज कुमार सिंह सहित अन्य क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थेl
संक्षिप्त स्कोर
सीतामढ़ी : 50 ओवर में 7 विकेट पर 269 रन, उत्कर्ष पाठक 23, नूरैन 39, अक्षत गुप्ता 10, राघव आर्या 51, तौफिक 18, प्रियांशु कुमार 24, वैभव मिश्रा नाबाद 26, आलोक सिंह 16, अतिरिक्त 54, आकाश ओझा 1/36, आदित्य कुमार 1/52, उत्कर्ष उद्यम 1/44, शुभम मॉल 1/40, आर्यन कुमार 3/63
Also Read : अपने फायदे के लिए Patna Cricket को गिरवी रखने वाले हमारे ऊपर कीचड़ न उछालें : सुनील रोहित
मुजफ्फरपुर : 45.2 ओवर में 193 रन पर ऑल आउट, आदित्य सिन्हा 33,उत्सव आशीष 29, आदित्य कुमार 16, आकाश ओझा 15, उत्कर्ष उद्यम 21, शुभम माल 14, आर्यन कुमार 23, आदित्य कुमार नाबाद 18, अतिरिक्त 15,वैभव मिश्रा 2/29, प्रियांशु कुमार 2/45, राघव आर्या 2/30, आयुष कुमार 3/26

