पटना, 3 जून। प्लेयर ऑफ द मैच पीयूष कुमार (58 रन, 50 गेंद, 9 चौका) के अर्धशतक और गेंदबाजों के दम पर पटना ने श्यामल सिन्हा अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट Shyamal Sinha Inter District Under-16 Cricket Tournament में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए वैशाली को 4 विकेट से पराजित किया।
टॉस वैशाली ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। शुरुआत खराब रही। 22 रन पर तीन विकेट गिर गए। पहले ही ओवर में प्रिंस दूबे ने वैशाली को दोहरा झटका दिया। पहले सलामी बल्लेबाज प्रेम को 4 रन पर और उसके अगली गेंद पर जयंत राज को बिना खाता खोले पवेलियन भेजा। इसके बाद वैशाली संभला और 36.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 163 रन बनाने में सफल हो पाया।
वैशाली की ओर से मनीष कुमार ने 53 गेंद में 4 चौका व 1 छक्का की मदद से 39, पीयूष कुमार ने 14, रौशन ने 28 गेंद में 4 चौका की मदद से 22, कासिफ आलम ने 26, प्रिंस राज ने 46 गेंद में 4 चौका की मदद से 35 रन की पारी खेली। अतिरिक्त से 10 रन बने।
पटना की ओर से कार्तिक पांडेय ने 3, प्रिंस दूबे और कृष कुमार 2-2, पीयूष कुमार, प्रियांशु कुमार प्रतीक और रोहित पांडेय ने 1-1 विकेट चटकाये।
जवाब में पटना की शुरुआत भी खराब रही। 29 रन पर 3 विकेट गिर गए। इसके बाद रोहित को अनमोल का साथ मिला और दोनों के बीच 46 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। अनमोल के रूप में पटना का चौथा विकेट गिरा। अनमोल 25 गेंद में 6 चौका के सहारे 31 रन बना कर आउट हुए। अभिनव सिन्हा भी मात्र 2 रन बना कर आउट हो गए। इस समय टीम का स्कोर 82 रन था। अभी टीम के स्कोर में मात्र 4 रन ही जुड़ा था कि पटना को छठा झटका रोहित के रूप में लगा। रोहित 41 गेंद में 6 चौका की मदद से 34 रन बनाये। इसके बाद पटना पर हार का खतरा मंडराने लगा था पर रोहित पांडेय और पीयूष कुमार ने खुंटा गाड़ा और नाबाद रहते हुए पटना को लगातार दूसरी जीत दिला दी। रोहित पांडेय ने 24 गेंद में 2 चौका की मदद से 19 और पीयूष कुमार ने 50 गेंद में 9 चौका की मदद से नाबाद 58 रन की पारी खेली।
वैशाली की ओर से सत्यम राज ने 3, रितिक कुमार गिरि ने 2 विकेट चटकाये। पटना के पीयूष को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
संक्षिप्त स्कोर
वैशाली : 36.4 ओवर में 163 रन पर ऑल आउट मनीष 39, पीयूष 14, रौनक 22, कासिफ आलम 26, प्रिंस राज 35, अतिरिक्त 10, प्रिंस दूबे 2/21,कार्तिक पांडेय 3/27, कृष कुमार 2/27, पीयूष कुमार 1/23, प्रियांशु कुमार प्रतीक 1/23, रोहित पांडेय 1/16
पटना : 27.3 ओवर में 6 विकेट पर 164 रन, रोहित कुमार 34, अनमोल कुमार 31, रोहित पांडेय नाबाद 19, पीयूष कुमार नाबाद 58, अतिरिक्त 13,सत्यम राज 3/44, रितिक कुमार गिरि 2/26

